Sunday, May 19, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हिमाचल

मंगलवार को सी.एम सुखविंदर सुक्खू का आनी में होगा भव्य स्वागत

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | May 06, 2024 07:24 PM
आनी,
 
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू  के मंगलवार को आनी दौरे को लेकर. कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मुख्यमंत्री आनी में मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में करेंगे चुनाबी जनसभा को करेंगे संबोधित।  जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेसराम आज़ाद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि   हिमाचल प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी को भरपूर समर्थन दिया था और अब आगामी लोकसभा चुनावों में मंडी संसदीय सीट से पार्टी के प्रत्याशी
विक्रमादित्य सिंह को  बढ़त दिलाने  के लिए आनी विधानसभा क्षेत्र से मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिलेगा। सेस राम आजाद ने कहा कि मंगलवार को पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री की आनी में चुनाबी जनसभा एतिहासिक होगी. जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि  जब से प्रदेश में सुखविन्द्र सूक्खू की सरकार बनी है। तब से लेकर सभी वायदे चरणबद्ध से पूरे किए जा रहे हैं। जिसमें ओपीएस सबसे बड़ा मुद्दा था. जिसे सरकार  ने वहाल कर. लाखों  कर्मचारियों को  बड़ी राहत प्रदान की है। वहीं महिलाओं को 1500 रुपये देने का बादा भी पुरा किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने लंबे समय तक प्रदेश का  कुशल नेतृत्व करते हुए प्रदेश का चहुँमुखी  विकास किया है। जिसके फलस्वरूप प्रदेश की जनता उन्हें आज भी याद करती है। सेस राम आजाद ने कहा कि   आनी के विधायक   लोकेन्द्र कुमार गलत व्यान बाजी कर रहे है कि  प्रतिभा सिंह सांसद ने मंडी लोकसभा के लिए कुछ नही किया । जबकि  सांसद प्रतिभा सिंह  ने मंडी लोकसभा की 19 विधानसभा क्षेत्रों में  समान विकास किया है। जिला अध्यक्षराम आज़ाद ने कहा की लोकेन्द्र कुमार ये बताए कि  भाजपा के  पूर्व सांसद स्व. रामस्वरूप शर्मा ने मंडी लोकसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत कुंगश को सबसे अधिक बजट क्यों जारी किया था और  अपने चहेतों  को लाखों की रेवड़ियां बाँटी थी। उन्होंने कहा कि मंडी सीट से पार्टी प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में युवाओं का भारी उत्साह उमड़ रहा है।  रैली व जनसभा में कॉंग्रेस का कुनवा लगातार बढ़ रहा है। आजाद ने कहा कि भाजपा की प्रत्याशी मुंबई की प्रसिद्ध हीरोइन कंगना रनौत  एक बेहतरीन कलाकार है। अभिनय में सबकी पसंद है। परन्तु राजनीति समाजसेवा में उनकी कोई भूमिका नहीं है। भाजपा आरोप लगा रही है कि कांग्रेस महिला विरोधी है । आज़ाद ने कहा कि कांग्रेस नारी शक्ति को दुर्गा का रूप मानती है। हर क्षेत्र में काम करने का मौका देती आई है। जबकी महिलाओ का शोषण भाजपा सरकार में अधिक होता है। जिला अध्यक्ष सेस राम आज़ाद ने भरोसा जताया कि   जिला कुल्लू के चारों विधानसभा क्षेत्र से  कांग्रेस  प्रत्याशी को भारी समर्थन मिलेगा। जिसके लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता गांव स्तर पर कार्य कर रहा है। पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष सेस राम आज़ाद के साथ बरिष्ठ नेता धनी राम ठाकुर. सत्य पाल ठाकुर. पूर्व प्रत्याशी बंसी लाल. सत पाल कुक्कु.  संतोष ठाकुर.चमन भारती. एडवोकेट  दलीप जोशी तथा भीम सेन सहित अन्य कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
पीएम श्री विद्यालय आनी में शिवानी हेड गर्ल तथा नीरज हेड बॉय निर्वाचित  दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री भाजपा की रैलीयां फ्लॉप शो, जनता को नहीं लुभा पा रहे BJP के जुमले:  संजय अवस्थी भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक ने सोलन ज़िला में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल  अर्की बाज़ार में जागरूकता रैली निकाल मतदान करने की अपील मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील देश का लोकतंत्र मजबूत करेगा इंडिया गठबंधन: नरेश चौहान स्वीप टीम द्वारा चुवाड़ी चौगान में चुनावी मेले का किया आयोजन
-
-
Total Visitor : 1,65,21,096
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy