Sunday, June 16, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
उप मुख्यमंत्री ने ऊना के बढ़ेड़ा में किया मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ17 जून से चंबा प्रवास पर होंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियामुख्यमंत्री ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत सभी लंबित देनदारियों के निपटारे के लिए 153 करोड़ रुपये जारी: मुख्यमंत्रीजंगल धू-धू कर जल रहे हैं, मुख्यमंत्री-मंत्रियों की फौज ए.सी. और कूलर में बैठकर जंगलों में लगी आग का तमाशा देख रहे हैं : बिंदलराज्यपाल ने किया चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भहिमाचल में सच में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है : सुखरामफाइनेंशियल एडवाईजर सेल्स और मार्केटिंग के भरे जाएंगे 20 पद
-
हिमाचल

भुट्टो ने पैसे के लालच में बेची विधायकी, हर बार पीएमजीएसवाई के टेंडर मांगते थे : मुख्यमंत्री

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | May 23, 2024 03:48 PM
 
भुट्टो पिछली रात भाजपा से मिले सामान का एक छोटा अटैची कुटलैहड़ के अंदर लाए, हम उसकी तलाश में
 
 
ऊना,
 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बिके हुए विधायक देवेंद्र भुट्टो पिछली रात भाजपा से मिले सामान का एक छोटा अटैची कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदर लाए हैं, हम उसकी तलाश में हैं। अभी तो 55 लाख बड़सर में पकड़े गए हैं, और भी पकड़ेंगे। अगर भुट्टो पैसे बांटें तो डबल लेना, वह आपका ही पैसा है। भुट्टो को हराने के लिए एकजुट होकर वोट डालें। भुट्टो ने कुटलैहड़ क्षेत्र की सारे खड्डों को खाली कर दिया। यह खनन माफिया है, इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 
मुख्यमंत्री ने ये बातें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा व चिंतपुर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंब में लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा और कुटलैहड़ सीट से विधानसभा उम्मीदवार विवेक शर्मा के लिए वोट की अपील करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भुट्टो जब भी मेरे पास आता था, पीएमजीएसवाई के टेंडर की बात करता था। हमेशा यह कहता कि सड़कों के पैसे दे दीजिए, यह टेंडर अपने साथियों को दिलाने हैं। उसे पैसे का लालच इतना था कि अपनी विधायकी बेच दी। कपटी का कभी अंदाजा नहीं होता। भुट्टो कपटी था इसलिए बिक गया। राज्यसभा चुनाव से पिछली रात कह रहा था कि भाई जी सब ठीक हो गया है। मुझे क्या पता था पहले ही बिक चुका है। राज्यसभा उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी से भी भुट्टो ने कहा था कि चुनाव जीतने पर सड़कों के लिए पैसे दे देना, मेरी जेसीबी है काम मिल जाएगा। 
ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि भुट्टो ने 2022 में अपनी संपत्ति लगभग 5 करोड़ दिखाई थी, 14 महीने बाद अब 15 करोड़ रुपये शपथ पत्र में दिखाई है। बेटे की संपत्ति 2022 में कुछ नहीं दिखाई थी, अब भरे शपथ पत्र में 5 करोड़ दिखाई है। इनके पास कौन सी गीदड़सिंगी है कि 14 महीने में 14 करोड़ रुपये की संपत्ति बढ़ गई। यह खनन माफिया हैं, इन्होंने आपकी संपदा को लूटा है। जल्दी जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे। मैं 40 साल से कांग्रेस का झंडा उठाकर चल रहा हूं। पार्टी के भीतर का विरोध भी झेला, लेकिन कभी गद्दारी नहीं की। बिके हुए विधायक एक महीना घर नहीं आए, हमारी सरकार गिराने की साजिश रचते रहे। जयराम ठाकुर का ऑपरेशन लोटस फेल हुआ है, वह जितना मर्जी जोर लगा लें, कांग्रेस सरकार पूरे 5 साल जनता के काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो नोट के दम सत्ता हथियाना चाहते हैं, उन्हें सबक सिखाने का सही समय 1 जून है। आजाद विधायक भाजपा के सामान से भरे अटैची को देखकर अपनी विधायकी की बोली लगा रहे हैं। यह चुनाव सरकार का नहीं, जनता का है, इससे भविष्य की राजनीति की दशा व दिशा तय होगी। भाजपा कार्यकर्ता भी पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर वोट करें। बिके हुए विधायक का झोला उठाकर न चलें।
प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मौन रहे। कुम्भकर्णी नींद सोए रहे और प्रदेश की सारी संपदा लुटा दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हितों के साथ समझौता किया। शिक्षा के क्षेत्र में 18वें स्थान पर पहुंच गए। जयराम ठाकुर जान गए हैं कि यह चुनाव जनता लड़ रही है। उन्हें पता चल चुका है कि जनता किसी भी तानाशाह को उखाड़ फेंकती है।  
जयराम ठाकुर को भगवान पर भी विश्वास नहीं रहा है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान ने विवेक शर्मा की ईमानदारी देखकर कुटलैहड़ सीट खाली करवाई है। इन्हें बीते चुनाव में टिकट मिलनी थी, लेकिन किसी कारणवश नहीं मिली। काम 5 साल इन्होंने किया और फायदा बिकाऊ विधायक को मिल गया। कुटलैहड़ मेरे विधानसभा क्षेत्र के साथ लगता है, यह कल्पना भी नहीं की थी कि यहां का विधायक बिक जाएगा। यह चुनाव जनता का है, क्योंकि यहां के विधायक ने लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। मैं कुटलैहड़ के बिके विधायक को बार-बार कहता रहा कि मेरा कार्यक्रम करवाओ, लेकिन उसने एक भी कार्यक्रम बंगाणा में नहीं करवाया। क्षेत्र की जनता उसे सबक सिखाएगी। यह वोट की ही ताकत है कि मुख्यमंत्री और उम्मीदवार 40 डिग्री तापमान में आपसे वोट मांग रहे हैं। 
इस दौरान विधायक सुदर्शन बबलू, लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, विधानसभा उम्मीदवार विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, लोकसभा प्रभारी डॉ. धीरज देसाई, ब्लॉक अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देश राज गौतम, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, देश राज मौदगिल, अनिल मनकोटिया, विवेक मिक्का, सुमित शर्मा, रविंद्र फौजी, राजेश पराशर इत्यादि मौजूद रहे।
 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
उप मुख्यमंत्री ने ऊना के बढ़ेड़ा में किया मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ 17 जून से चंबा प्रवास पर होंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यमंत्री ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत सभी लंबित देनदारियों के निपटारे के लिए 153 करोड़ रुपये जारी: मुख्यमंत्री लोक निर्माण मंत्री 17 जून को करयाली, देवला और चियोग के प्रवास पर जंगल धू-धू कर जल रहे हैं, मुख्यमंत्री-मंत्रियों की फौज ए.सी. और कूलर में बैठकर जंगलों में लगी आग का तमाशा देख रहे हैं : बिंदल राज्यपाल ने किया चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ हिमाचल में सच में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है : सुखराम फाइनेंशियल एडवाईजर सेल्स और मार्केटिंग के भरे जाएंगे 20 पद रिष्ठ पत्रकार विपिन काला का निधन, भाजपा ने किया शोक प्रकट
-
-
Total Visitor : 1,65,86,746
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy