Saturday, July 27, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
वन परिक्षेत्र जैदेवी के नंदगढ़ वनखंड में एक बूटा सेहत के नाम के तहत किया गया पौधरोपणप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व सरकार पर आरोप लगाया हैटीम सहभागिता द्वारा चलाया जाएगा “आपकी सुरक्षा आपके हाथ” जागरूकता अभियाननागरिक चिकित्सालय cxL;kM+ में आयोजित होगा दिव्यांगता अवलोकन शिविर-अपूर्व देवगननागरिक चिकित्सालय थूनाग में आयोजित होगा दिव्यांगता अवलोकन शिविर-अपूर्व देवगनसभी के लिए शाश्वत प्रेरणा है वीर सैनिकों का जीवन और त्याग - अपूर्व देवगनगोकुल बुटेल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ, स्वयं भी किया रक्तदान। सभी के लिए शाश्वत प्रेरणा है वीर सैनिकों का जीवन और त्याग - अपूर्व देवगन
-
राज्य

एक बार फिर मोदी सरकार बन रही है इस बात से राहुल गांधी बहुत परेशान नजर आ रहे हैं : खन्ना

-
ब्यूरो 7018631199 | June 07, 2024 10:59 AM

 

 

शिमला,

भारत के अर्थव्यवस्था की उपलब्धि साधारण उपलब्धि नहीं है। पूरा विश्व इसे गंभीरता से देख रहा है और समझ रहा है। भारत का विकास पीएम मोदी के नेतृत्व में होने जा रहा है। एक बार फिर मोदी सरकार बन रही है इस बात से राहुल गांधी बहुत परेशान नजर आ रहे हैं। ऐसे में वे अपने बयान से निवेशकों को हतोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। इक्विटी मार्केट में चुनाव के हिसाब से अलग अलग तरीके से बदलाव होते रहते हैं। ये बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने राहुल गांधी के शेयर बाजार में घोटालों के आरोपों के पलटवार में कही है। खन्ना ने यह भी कहा कि देश की जनता को अब राहुल गांधी पर भरोसा नहीं है।

खन्ना ने कहा, "दुनिया भर में इस तरह से इक्विटी मार्केट चलती है। देखना यह है कि लंबे अरसे में इक्विटी मार्केट में क्या हुआ है। देश के निवेशक जानते हैं कि पिछले दस वर्ष के सफलतापूर्वक मोदी सरकार के कार्यकाल में हमारा मार्केट कैप पहली बार 400 लाख करोड़ का कीर्तिमान हासिल किया है। पीएसयू का मार्केट कैप भी चार गुना मोदी सरकार के कार्यकाल में बढ़ा है। यूपीए काल में भारत का मार्केट कैप मात्र 67 लाख करोड़ रुपये था। आज यह बढ़कर 415 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह 348 लाख करोड़ रुपये की बढ़त पिछले दस वर्षों में हुई है।" अविनाश राय खन्ना ने कहा, " पिछले 60 वर्षों में भारतीय बाजार ने जो मार्केट कैप हासिल किया उससे पांच गुना मोदी सरकार के कार्यकाल में हासिल किया गया। इसका सबसे बड़ा लाभ भारतीय निवेशकों विशेषकर खुदरा निवेशकों को इसका लाभ हुआ। आज वो सिर्फ मार्केट को दूर से नहीं देखते। आज वो निवेश करने उसका सीधा लाभ लेते हैं। एफपीआई की होल्डिंग यूपीए काल में 21% थी वो आज घटकर 16% हो गई है। विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी कम हुई है और भारतीय निवेशकों की बढ़ी है। यह 79 प्रतिशत से बढ़कर 84% हो गई है।"

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
गुरु पूर्णिमा: डॉ विनोद नाथ सावधान !! बरसात के मौसम में कई बीमारियों का खतरा: डॉ विनोद नाथ स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि क्यों बढ़ रहा है हमारे देश में अंधविश्वास?: डॉ विनोद नाथ मुख्यमंत्री जी आपने तो डिनोटिफिकेशन का दौर चला दिया, हमीरपुर से भाजपा की दी सभी सुविधाएं छीन ली : जयराम प्रदेश में कबाड़ माफिया, खनन एम, चिट्टा माफिया हावी : बिंदल उप-चुनाव सम्बन्धी कार्यों का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करें नोडल अधिकारी - वेद पति मिश्र धार्मिक आस्थाये और भारतीय राजनीति: डॉ विनोद नाथ श्रीलंका में जाइका प्रोजेक्ट का मॉडल बनेगा हिमाचल संपत्ति कर के लिए आधारभूत का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण - एकटा काप्टा
-
-
Total Visitor : 1,66,68,223
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy