Thursday, October 24, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
केलांग में भारतीय हिमालयी क्षेत्र के संकटग्रस्त स्तनधारी जीवों की निगरानी तरीकों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित उपायुक्त ने क्षय रोग मुक्त  घोषित पंचायतों को किया सम्मानित।लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ऊना के दो दिवसीय प्रवास परशिमला में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हितहिमाचल में तैयार होगा मछलियों का पौष्टिक आहार सिफाब्रूडप्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 29 अक्तूबर से निरीक्षण के लिए होगी उपलब्ध अपूर्व देवगनभवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाएंगे जागरूकता शिविरराजकीय महाविद्यालय आनी के प्राचार्य डॉ. कुँवर दिनेश सिंह ने आधिकारिक तौर पर संस्थान का लोगो और आदर्श वाक्य जारी किया।
-
राज्य

मुख्यमंत्री जी आपने तो डिनोटिफिकेशन का दौर चला दिया, हमीरपुर से भाजपा की दी सभी सुविधाएं छीन ली : जयराम

-
हिमालयन अपडेट शिमला | July 04, 2024 05:13 PM
हमीरपुर,
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता संबोधित करते हुए कहा हिमाचल प्रदेश में अस्थिरता के दौर के लिए अगर कोई दोषी है तो केवल मुख्यमंत्री है, उनका नैतिक दायित्व बनता है कि वह अपने सभी विधायकों को साथ लेकर उनका काम करते जिसमें वह असमर्थ रहे, यहां तक कि वह अपने हमीरपुर के विधायकों को भी साथ नहीं रख सके।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार विधायकों पर निराधार आरोप लगाते रहे, जिससे आहत होकर उन्होंने इस्तीफे देने का निर्णय लिया, विधायकों पर गलत मामले दर्ज किए गए, उनके कारोबार बंद कर दिए गए और वह इस प्रताड़ना को सहन नहीं कर पाए। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री को डर था कि शायद वह उपचुनाव में हार जाए इसलिए विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने 3 महीने तक निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए। 
उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं तीनों उपचुनावों वाले विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है और तीनों क्षेत्रों में जनता को सरकार के दबाव की परवाह नहीं है, लोग बढ़ चढ़कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। वैसे तो मुख्यमंत्री को राज्यसभा के चुनाव के बाद हार स्वीकार करते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था, पर उन्होंने नहीं दिया। उसके बाद लोकसभा में भाजपा ने चारों सीटों  पर जीत दर्ज की, मंडी भाजपा ने कांग्रेस से छीनी और 61 विधानसभाओ में भाजपा ने जीत हासिल की, कांग्रेस के तो 10 मंत्री भी अपने विधानसभा क्षेत्र से लीड नहीं दिल पाए और मुख्यमंती खुद हार गए। इसका मतलब साफ है कि वर्तमान सरकार की लोकप्रियता समाप्त हो गई है। 
 
जय राम ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हालातो के दौर से विचलित हो गए हैं। उन्होंने पूछा कि सुक्खू भाई 18 महीने में आपके क्या किया, एक योजना बता दो हम इंतजार कर रहे हैं। 
भाजपा ने हमीरपुर में 300 करोड़ का मेडिकल कॉलेज दिया पर अपने अभी तक उसका स्टेट शेयर तक हानि दिया। हमने भोरंज में आइपीएच और पीडब्ल्यूडी की डिविजन दी, बड़सर से मिनी सचिवालय, फोरलेन दिए।
 
मुख्यमंत्री जी आपने तो डिनोटिफिकेशन का दौर चला दिया जिसमें आपने हमीरपुर से 2 डिग्री कॉलेज, आईपीएच डिवीजन नादौन, अटल आदर्श विद्यालय, 2 सीएससी, वेटनरी हस्पताल छीन लिया और अपने पिछले 18 महीने में कुछ नहीं किया।
 
कर्ण नंदा मीडिया प्रभारी भाजपा हिमाचल प्रदेश
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
जनवरी, 2025 तक ऊहल परियोजना चरण तीन से शुरू हो जाएगा विद्युत उत्पादनः मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार का तिरस्कार करके कांग्रेस सरकार व पार्टी हिमाचल के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है : बिंदल कन्या पक्ष ने सुजानपुर के पूर्व  एसएचओ सहित लड़के, मां और पिता के खिलाफ डराने धमकाने की एएसपी को सौंपी शिकायत जमा दो स्कूल कुंगश में आधे दर्जन से ज्यादा पद खाली तेरंग में पांचवे दिन भी जारी रहा सर्च अभियान, अभी भी दो लोग हैं लापता डीएनए जांच से होगी शवों की शिनाख्त, 37 लोगों के लिए सैंपल - उपायुक्त  डॉ. परमार का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोतः मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा: डॉ विनोद नाथ सावधान !! बरसात के मौसम में कई बीमारियों का खतरा: डॉ विनोद नाथ स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
-
-
Total Visitor : 1,68,36,733
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy