Thursday, October 24, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
केलांग में भारतीय हिमालयी क्षेत्र के संकटग्रस्त स्तनधारी जीवों की निगरानी तरीकों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित उपायुक्त ने क्षय रोग मुक्त  घोषित पंचायतों को किया सम्मानित।लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ऊना के दो दिवसीय प्रवास परशिमला में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हितहिमाचल में तैयार होगा मछलियों का पौष्टिक आहार सिफाब्रूडप्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 29 अक्तूबर से निरीक्षण के लिए होगी उपलब्ध अपूर्व देवगनभवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाएंगे जागरूकता शिविरराजकीय महाविद्यालय आनी के प्राचार्य डॉ. कुँवर दिनेश सिंह ने आधिकारिक तौर पर संस्थान का लोगो और आदर्श वाक्य जारी किया।
-
हिमाचल

हिमाचल में  धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने के लिए एक नवीन पहल

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | July 09, 2024 05:20 PM


ऊना, 9 जुलाई । हिमाचल प्रदेश में धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने के लिए एक नवीन पहल करते हुए सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी में तीन दिवसीय ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। पहली बार आयोजित किया जा रहा ये महोत्सव 14 से 16 सितम्बर तक मनाया जाएगा। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने महोत्सव के आयोजन को लेकर माता श्री चिंतपूर्णी के माईदास भवन में मंगलवार को जिलाधिकारियों के साथ बैठक की।
बता दें, मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत कुछ महीने पहले चिंतपूर्णी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए धार्मिक पर्यटन क्षेत्र में एक नवीन पहल करने तथा एक भव्य महोत्सव आरंभ करने की बात कही थी। उन्होंने जिला प्रशासन को इसके आयोजन को लेकर निर्देश दिए थे। प्रशासन ने उनके निर्देशानुरूप आगे बढ़ कर कार्य करते हुए महोत्सव के आयोजन की तैयारी की है।  
भव्य-दिव्य होगा महोत्सव
उपायुक्त ने महोत्सव का शानदार आयोजन कर इसे यादगार बनाने का आह्वान करते हुए सभी अधिकारियों से पूर्ण समन्वय से कार्य करने को कहा । उन्होंने कहा कि महोत्सव के भव्य-दिव्य आयोजन के साथ इसे एक विशेष पहचान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव अधिकारी होंगे, एसडीएम अंब मेला संयोजक जबकि एसपी पुलिस स्पोर्ट्स अधिकारी होंगे।
माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा
जतिन लाल ने बताया 14 सितंबर को महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर से लेकर एसडीएम कार्यालय अंब तक एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद शोभा यात्रा माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव मेला स्थल पर पहंुचेगी। इसके अलावा उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव की स्मृतियों को संजोने के लिए बहुरंगी स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम-खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी
उपायुक्त ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। हजारों-हजार श्रद्धालु माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आते हैं। यह महोत्सव सभी श्रद्धालुओं लिए एक सौगात सरीखा अवसर है। महोत्सव में धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इसके अलावा माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के उपलक्ष्य पर 1 सितंबर से लेकर 30  सितंबर  तक विभिन्न स्पोर्ट तथा साहसिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साहसिक खेलों का आयोजन रामलीला मैदान अम्ब में किया जाएगा। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम, तम्बोला व खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब में होंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों व कार्यक्रमों से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
केलांग में भारतीय हिमालयी क्षेत्र के संकटग्रस्त स्तनधारी जीवों की निगरानी तरीकों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित  उपायुक्त ने क्षय रोग मुक्त  घोषित पंचायतों को किया सम्मानित। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर शिमला में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित हिमाचल में तैयार होगा मछलियों का पौष्टिक आहार सिफाब्रूड प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 29 अक्तूबर से निरीक्षण के लिए होगी उपलब्ध अपूर्व देवगन भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाएंगे जागरूकता शिविर राजकीय महाविद्यालय आनी के प्राचार्य डॉ. कुँवर दिनेश सिंह ने आधिकारिक तौर पर संस्थान का लोगो और आदर्श वाक्य जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में मरीजों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत रोगी देखभाल नौणी में प्रिसिजन फार्मिंग टेक्नोलॉजीज पर राष्ट्रीय संगोष्ठी  
-
-
Total Visitor : 1,68,36,713
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy