Tuesday, October 22, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
केलांग में आपदाओं और आपात स्थितियों में बाल संरक्षण और बाल अधिकारों पर  कार्यशाला आयोजित जन्मजात विकारों की समयबद्ध जांच व चिकित्सा अनिवार्य: मुख्य चिकित्सा अधिकारी सफाई कर्मचारियों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए करें कार्य - अंजना पंवारनशा मुक्ति के लिए जानकारी एवं जागरूकता गतिविधियां महत्वपूर्ण –उपायुक्त मुकेश रेपसवालजनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी  24 अक्टूबर से लाहौल स्पीति के प्रवास पर रहें गे।तीन.चार साल में एक बार अवश्य करवाएं अपनी मिट्टी की जांच 29 अक्तूबर से 28 नवम्बर तक मतदाता सूचियों का होगा पुनरीक्षण - अजय यादवभूकम्प के दौरान ‘झुको-ढको-पकड़ो’ का रखे ध्यान
-
हिमाचल

लोकतंत्र की मज़बूती के लिए 10 जुलाई को करें मतदान : सीएम

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | July 09, 2024 05:40 PM
शिमला।
 
 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उप-चुनाव में 10 जुलाई को सभी मतदाता अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता लोकतंत्र की मज़बूती के लिए अपना वोट दें। भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल कर एक चुनी हुई सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा और एक डील के तहत निर्दलीय विधायकों से इस्तीफ़ा दिलाया। इतिहास में पहली बार हुआ जब निर्दलीय विधायक अपना इस्तीफ़ा स्वीकार करवाने के लिए धरने पर बैठे और कोर्ट गए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सजाई राजनीतिक मंडी में निर्दलीय विधायकों ने बिक कर इन उपचुनावों को जनता पर थोपा है, इसलिए यह समय उन्हें सबक़ सिखाने का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव सत्य और असत्य, ईमानदारी और बेईमानी के बीच है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि मतदाता सत्य और ईमानदारी के साथ चलेंगे। उन्होंने कहा कि विधासनभा में कांग्रेस पार्टी के विधायकों की संख्या 38 है और इन उपचुनावों के परिणाम आने के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या 41 पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल बाक़ी है तथा नालागढ़, देहरा व हमीरपुर के मतदाता विकास को चुनेंगे। 
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में कांग्रेस सरकार ने जनकल्याण का एक नया अध्याय जोड़ा है और आम लोगों की समस्याएं हल करने के लिए योजनाएँ बनाई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस दी है, महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए पेंशन दी, जिसे रुकवाने के लिए जयराम ठाकुर और भाजपा के अन्य नेता चुनाव आयोग पहुँच गए। उन्होंने कहा कि हमने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई शुरू की है, बेरोजगार युवाओं के लिए 680 करोड़ रूपये का स्टार्टअप फंड बनाया है और दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गाय के दूध का रेट 32 से बढ़ाकर 45 रूपये और भैंस के दूध का रेट 47 से बढ़ाकर 55 रूपये किया है। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को चार प्रतिशत डीए, पुलिस कर्मियों को 1000 रूपये डाइट मनी दी है। 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
केलांग में आपदाओं और आपात स्थितियों में बाल संरक्षण और बाल अधिकारों पर  कार्यशाला आयोजित  जन्मजात विकारों की समयबद्ध जांच व चिकित्सा अनिवार्य: मुख्य चिकित्सा अधिकारी सफाई कर्मचारियों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए करें कार्य - अंजना पंवार नशा मुक्ति के लिए जानकारी एवं जागरूकता गतिविधियां महत्वपूर्ण –उपायुक्त मुकेश रेपसवाल जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी  24 अक्टूबर से लाहौल स्पीति के प्रवास पर रहें गे। तीन.चार साल में एक बार अवश्य करवाएं अपनी मिट्टी की जांच 29 अक्तूबर से 28 नवम्बर तक मतदाता सूचियों का होगा पुनरीक्षण - अजय यादव भूकम्प के दौरान ‘झुको-ढको-पकड़ो’ का रखे ध्यान जगदीश कुमार ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात आधारित एजेंसी ई.एफ.एस. फेसिलिटिज इंडिया प्राईवेट लिमिटिड केन्द्र सरकार के विदेश मंत्रालय से पंजीकृत है। रणनीति बनाकर निपटाए जाएंगे एफसीए के लंबित मामले- अपूर्व देवगन
-
-
Total Visitor : 1,68,32,037
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy