बड़सर विधानसभा क्षेत्र
बड़सर में भाजपा की अंदरूनी लड़ाई से लगातार दो बार से कांग्रेस के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के सर जीत का ताज सजता रहा। भाजपा में यहां एक अनार और चार बीमार की स्थिति है। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर के अलावा यहां राकेश शर्मा बबली तथा कमल नयन भाजपा टिकट के प्रबल दावेदारों में हैं। यहां विनोद ठाकुर के लिए बबली व कमल नयन खेवनहार बन सकते हैं क्योंकि तीनों का निशाना सीधे बलदेव शर्मा ही है। बलदेव शर्मा तीन बार भाजपा विधायक होने के बावजूद लगातार दो बार चुनाव हार चुके हैं। विनोद ठाकुर की सक्रियता से जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा को कड़ी चुनौती मिल रही है।