Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
राजनैतिक

कांग्रेस सोशल मीडिया के 12 विस क्षेत्रों के संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | November 02, 2019 03:03 PM
 
 
शिमला, 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन  अभिषेक राणा जी ने राष्ट्रीय हाईकमान व प्रदेश हाईकमान की स्वीकृति के बाद द्वितीय चरण में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संयोजक व सह-संयोजकों की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति कर दी है।अभिषेक राणा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र रोहड़ू से संयोजक जीवन खुराना व सह-संयोजक रविन्द्र कुमार, सरकाघाट विस क्षेत्र से संयोजक प्रवीण चंदेल, धर्मपुर विस क्षेत्र से संयोजक लक्की वर्मा व सह-संयोजक मितुल ठाकुर, बल्ह विस क्षेत्र से संयोजक भूपिंद्र सिंह गुलेरिया, सुलह विस क्षेत्र से संयोजक अनिल कुमार जलोटिया, नालागढ़ विस क्षेत्र से संयोजक विक्रमजीत धीमान, कुटलैहड़ विस क्षेत्र से संयोजक मुकेश चंद पठानिया व सह-संयोजक मुनीष बैंस, द्रंग विस क्षेत्र से संयोजक भीम सेन ठाकुर, बिलासुर विस क्षेत्र से संयोजक नरेश ठाकुर, कांगड़ा विस क्षेत्र से संयोजक मोहित कुमार, चिंतपुर्णी विस क्षेत्र से संयोजक सुदर्शन ठाकुर व कसौली विस क्षेत्र से संयोजक यशपाल सिंह को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि दूसरी नियुक्ति की इस अधिसूचना के बाद तीसरी व अंतिम सूची भी शीघ्र ही घोषित कर दी जाएगी।उन्होंने बताया कि उसके बाद जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,73,152
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy