Friday, April 26, 2024
Follow us on
-
अंदर की बात

सत्ता व विपक्ष का हाथ पकड़ क्या संदेश दे गये तेज़-तर्रार मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, नादौन में सुक्खु व अग्निहोत्री को अपने अग़ल बग़ल बैठाया

-
रजनीश शर्मा | November 03, 2019 06:43 PM
नादौन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में सुक्खु व अग्निहोत्री के हाथ थामें हुए मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर एवं मंच पर यूँ बना तालमेल

हमीरपुर
हिमाचल सरकार के वरिष्ठ एवं तेज़-तर्रार मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का नादौन विधानसभा क्षेत्र में दो विपरीत धुरों के हाथ पकड़ अग़ल बग़ल में बैठाना रविवार को ख़ूब चर्चा में रहा ।सत्ता व विपक्ष का हाथ पकड़ वह क्या संदेश दे गये- इसकी ख़ूब चर्चा होती रही । नादौन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत करौर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा में जनमंच के मंच पर नादौन के विधायक एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा भाजपा के पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री के हाथों में जब सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के हाथ दिखे तो चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया। सुक्खु व अग्निहोत्री के बीच राजनीतिक दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है। वे नादौन में एक दूसरे के ख़िलाफ़ विधानसभा चुनाव लड़ते हैं व राजनीतिक पटखनियाँ भी देते हैं।

बेशक जनमंच एक सरकारी कार्यक्रम है और स्थानीय विधायक होते हुए सुक्खु इसमें निमंत्रण पर ही आए थे लेकिन विजय अग्निहोत्री की मौजूदगी में प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री एवं पच्छाद उप चुनाव के प्रभारी रहे महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा सुखविंद्र सिंह सुक्खु की तारीफ़ करना एक अलग ही राजनैतिक संदेश भी दे रहा था । सुक्खु न केवल नादौन के विधायक हैं बल्कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। अध्यक्ष रहते हुए उनके पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ छत्तीस का आँकड़ा सर्वविदित है। पच्छाद उप चुनाव में मिली चुनौतियों को पार पाते हुए महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा भाजपा की झोली में सीट डालना व नादौन आकर सुक्खु की तारीफ़ करना अब कांग्रेस के ही दूसरे गुट में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर नादौन भाजपा भी सुक्खु की तारीफ़ व इनकी मौजूदगी से सारे कार्यक्रम में असहज दिखी। नादौन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत करौर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा में रविवार को आयोजित यह जनमंच राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में ख़ूब सुर्ख़ियाँ बटोर रहा है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और अंदर की बात खबरें
https://youtu.be/sORW3-IETxk?si=e58PuhC8b_Ult-l5 कितना साफ पानी पी रहे आप...एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी जानकारी राजकीय भाषायी कर्मचारियों के प्रति प्रदेश सरकार का रवैया बिल्कुल ठीक नहीं; हेमराज ठाकुर हाटियों ने दी सरकार को दीपावली तक की मोहलत ट्रांसपोर्ट सोसायटी सदस्य पवन की सदस्यता सहायक रजिस्ट्रार ने की बर्खास्त विधानसभा में जोर-जोर से गूंजा पत्र बम का मामला नारी शक्ति वंदन विधेयक 'नारी शक्ति' 'राष्ट्र शक्ति' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : योगी दो दोस्तों ने खाली सींरींज से बना दी जेसीबी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने रद्द किया कल होने वाला Post Graduate और B.Ed का Exam हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने HPAS का 23 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली, अगस्त में होगी परीक्षा। हार्ट अटैक से बचना है तो लिंक पर क्लिक करें और पूरा पढ़ें।
-
-
Total Visitor : 1,64,72,540
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy