Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
पोल खोल

भाजपा अध्यक्ष अपनी पार्टी की चिंता करें जहां आंतरिक कलह चरम पर : दीपक शर्मा

-
रजनीश शर्मा | November 06, 2019 03:40 PM
दीपक शर्मा ,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता


हमीरपुर , 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें भाजपा के अंदर कलह की चिंता करने की सलाह दी है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और नेताप्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के नाम का फोबिया हो गया है।उन्होंने कहा कि मोदी समेत भाजपा के सभी नेता अब जुमलेवाज़ बन चुके हैं।तथ्यों पर,गम्भीर बात करने की क्षमता और क़ाबलियत खत्म हो चुकी है।जिस ओछी भाषा में सत्ती बात करते हैं और हल्की बात करते हैं उससे अब प्रदेश की जनता भी जान गई है कि भाजपा नेताओं के पास जुमलों के अतिरिक्त कुछ नहीं है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अपनी पार्टी की चिंता करें जहां आंतरिक कलह चरम पर है।मुख्यमंत्री जय राम, नड्डा और अनुराग से डर रहे हैं।कांगड़ा में धवाला और किशन कपूर मोर्चा खोले हुए हैं।दूसरी ओर सत्ती कांग्रेस पर टिप्पणियां करके अपनी झेंप मिटा रहे हैं।दीपक शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में कुलदीप राठौर के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन और रोष रैलियों का कार्यक्रम तय कर चुकी है।जोकि 6 नवम्बर से 14 नवम्बर तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में चलेगा।

 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और पोल खोल खबरें
https://youtu.be/U9VnoJDjOXE?si=ZbOnbbs0-COT1i1d ठंड में सुबह पहुंचीं महिलाएं, चार घंटे देरी से हुए ऑपरेशन https://youtu.be/ufPZUcCxnwc?si=ljShFslFUBg6_b7_ आईजीएमसी में नौकरी से निकाले गए सुरक्षा कर्मी सीटू के बैनर तले उतरे सड़कों पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ का शिमला जीपीओ के बाहर हल्ला बोल अस्पताल में सेवा दे रहे दो सुरक्षाकर्मी आपदा में दुर्घटनाग्रस्त होने से मेडिकल अवकाश पर तो नहीं दीया जा रहा वेतन शिमला, सुन्नी-लूहरी सड़क मार्ग बहाल न हुआ तो करेंगे प्रदर्शन सड़क बहाल न होने से भारी दिक्कत झेल रहे तुमन के ग्रामीण HPPSC में धांधली को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का आया पत्र। कूड़े के ढेर और बन्दर बने भराड़ी वासियों के लिए आफत Breaking News: पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकती" क्योंकि मैं मीडिया से हूं पोल खोल:ग्राम पंचायत बस्सी के उप प्रधान के खिलाफ दायर याचिका में 2 साल से नहीं हो पाया निर्णय।
-
-
Total Visitor : 1,64,73,944
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy