Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
खेल

43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल ने केरल को हराया

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | November 18, 2019 07:42 PM

शिमला,

 

 

 

राजकीय महाविद्यालय, चैड़ा मैदान शिमला में आयोजित की जा रही 43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता के चैथे दिन के अवसर पर गोपाल शर्मा, विशेष सचिव शिक्षा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। आज खेले गए क्वाटर फाईनल मैचों में पुरूष वर्ग में हिमाचल ने कर्नाटक को हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को, केरल ने गोवा को, केन्द्रीय सिविल सचिवालय दिल्ली ने महाराष्ट्र को हराया।

 

आज खेले गए पुरूष वर्ग के क्वाटर फाईनल में हिमाचल प्रदेश सचिवालय की टीम ने केरल को पराजित कर सेमी फाईलन में जगह बनाई।

 

क्षेत्रीय खेल बोर्डों के पुरूष वर्ग के खेले गए सेमी फाईनल मुकाबलों में आर.एस.बी. चेन्नई ने आर.एस.बी. बैंगलुरू को हराया और आर.एस.बी. मुम्बई ने आर.एस.बी. अहमदाबाद को हराया।

 

महिला वर्ग के क्वाटर फाईनल मुकाबलों में हरियाणा, महाराष्ट्र, हिमाचल सचिवालय और आर.एस.बी. जयपुर ने अपने-अपने मैचों मेें विजय प्राप्त की।

 

आज हुए मुकाबलों में प्रो-कबड्डी लीग में खेलने वाले सन्दीप नरवाल, प्रदीप नरवाल, राहुल चैधरी, दीपक हुड्डा, सुशान्त, रूतुराज, मयूर, नीलेश सालुंके, आनन्द, सी.रंजी, सुभाष श्रीराम ने अपनी-अपनी टीमों के लिए मैच खेले।

 

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड शिमला के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट के मंगलवार को होने वाले समापन के अवसर पर मुख्य सचिव व हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्रीकान्त बाल्दी कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन के समापन के अवसर पर सचिव युवा सेवाएं एवं खेल विभाग पूर्णिमा चैहान और सचिव जी.ए.डी. देवेश कुमार उपस्थित रहेंगे।

 

तकनीकी शिक्षा तथा श्रम एवं रोजगार के उप-सचिव परमजीत ठाकुर और हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार ब्रामटा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और खेल खबरें
रामपुर एच पी एस द्वारा 23वें ICPSU कबड्डी टूर्नामेंट का विधिवत रूप से समापन रामपुर जल विद्युत स्टेशन में 23 वें आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्‌डी टूर्नामेन्ट का आगाज बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन हिमाचल केसरी पहलवान सुखदेव सिंह जम्वाल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष। नील कमल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष। हिमालय रूप कुश्ती अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ बने हमीरपुर केसरी। संजय कुमार (Adv.Supreme Court Of India) बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू आनी में रॉयल क्रिकेट कप  प्रतियोगिता 2024 के आयोजन  बारे बैठक आयोजित  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता
-
-
Total Visitor : 1,64,74,052
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy