Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
खेल

आनी की ग्राम पंचायत विशला धार में एक दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | December 03, 2019 06:41 PM
आनी,
 
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू  युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से खंड आनी की ग्राम पंचायत विशला धार के बांशा में एक दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगता  व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें पंचायत प्रधान राम चंद बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। खण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगता में वॉलीबॉल, केरम बोर्ड, शतरंज, रस्साकस्सी, नुक्कड़ नाटक, लोक नृत्य आदि प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें आनी खण्ड के ,10 युवा मंडलों ने भाग लिया। वॉलीबॉल में प्रथम स्थान युवा मंडल लगोटी ने प्राप्त किया। वहीं दूसरा स्थान एकता युवा मंडल बाशा,ने हासिल किया । केरम बोर्ड में एकता युवा मंडल बाशा के प्रधान संजय कुमार ने  प्रथम स्थान हासिल किया।दूसरा स्थान नरेश कुमार ने हासिल किया। शतरंज में तारा चांद प्रथम, रविंद्र सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं रस्सा कशी में महिला मंडल ठारवी ने बाजी मारी।महिला मंडल कलांगी उप विजेता रही । वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवी पवन सिंघानिया ने कहा कि युवाओं को नशे से दूरी बनाए रखे और खेलों को आेर रुचि रखें। इस मौके पर पंचायत प्रधान राम चंद, पंचायत के समस्त वार्ड सदस्य, राष्ट्रीय स्वयं सेवी हर्षिता,युवा मंडल के प्रधान,महिला मंडल के प्रधान व सेंकड़ों लोग मौजूद रहे।
 
 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और खेल खबरें
रामपुर एच पी एस द्वारा 23वें ICPSU कबड्डी टूर्नामेंट का विधिवत रूप से समापन रामपुर जल विद्युत स्टेशन में 23 वें आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्‌डी टूर्नामेन्ट का आगाज बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन हिमाचल केसरी पहलवान सुखदेव सिंह जम्वाल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष। नील कमल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष। हिमालय रूप कुश्ती अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ बने हमीरपुर केसरी। संजय कुमार (Adv.Supreme Court Of India) बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू आनी में रॉयल क्रिकेट कप  प्रतियोगिता 2024 के आयोजन  बारे बैठक आयोजित  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता
-
-
Total Visitor : 1,64,73,469
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy