Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
राजनैतिक

नगर परिषद रामपुर बुशहर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद एक वर्ष से खाली

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | December 17, 2019 03:25 PM


रामपुर बुशहर,
रामपुर बुशहर में नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद पिछले लगभग एक वर्ष से खाली होने की वजह से नगर परिषद के विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। पूर्व अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को सरकारी भूमि अतिक्रमण के कारण अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था। नगर परिषद में खाली हुई सीटों पर उपचुनाव सम्पन के बावजूद भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद ज्यों के त्यों खाली पड़े हैं, जिससे आम जनमानस प्रभावित हो रहा है। नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष हरिश चंद्र लक्टू ने कहा कि अगर प्रशासन जल्दी से जल्दी इन पदों को नहीं भरेगा तो प्रशासन का घेराव किया जाएगा और प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि रामपुर प्रशासन को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त करने का आदेश दिया जाए। लक्टू जी ने कहा लवी मेले के आयोजन के दौरान जो राजस्व एकत्रित हुआ है उसका पचास प्रतिशत हिस्सा भी नगर परिषद को तुरंत जारी किया जाए ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,73,736
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy