Friday, April 26, 2024
Follow us on
-
पोल खोल

आनी में धरना प्रदर्शन :केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | January 08, 2020 05:23 PM
 
आनी ,
 उपमंडल  मुख्यालय आनी में केंद्रीय ट्रेड युनियनों व राष्ट्रीय फ़ेडरेशन के सयुक्त आवाहन पर नए बस स्टैंड परिसर में केंद्र और हिमाचल सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।इस धरने में किसान सभा,इंटक,एटक,सी आई टी यू, आगनबाड़ी कार्यकर्ता,आशा वर्करज, मजदूर यूनियन,रेहड़ी फड़ी यूनियन,सहित 32 ग्राम पंचायतों के मजदूर एवं कर्मचारी यूनियन के सदस्य शामिल हुए ।  केंद्रीय ट्रेड युनियनों व राष्ट्रीय फ़ेडरेशन के सयुक्त आवाहन पर केंद्र सरकार की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन हड़ताल की गई। किसान सभा के नेता प्रताप ठाकुर ने कहा कि भाजपा सत्ता में आते ही देश के मजदूर कर्मचारी,जमात पर लगातार हमले किए जा रहे है देश मे काम कर रहे विभिन्न विभागों में कार्यरत मजदूरों व कर्मचारियों के विरोध में नीतियां बनाई जा रही है केंद्र सरकार ने किसानों,मजदूरों के हितों के लिए कोई काम नही किया है। केंद्र सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट में पूरे देश की जनता को नुकसान पहुंचाया है, केंद्र सरकार ने वाहन चालकों, जो रात दिन मेहनत करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है अब नए व्हीकल एक्ट के अनुसार सीट बेल्ट से लेकर ट्रैफिक नियमों में भारी फेरबदल से लाखों चालकों को अपनी नोकरी छोड़नी पडी है।  संयुक्त ट्रेड यूनियन ने  अपनी मांगों को लेकर आनी के बस स्टैंड में नारेबाजी धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पदम प्रभाकर ने धरने में शामिल सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार ने कोई भी विकास कार्य नही किया है। स्वास्थ्य सेवा 58 पंचायतो में ख़राब है, आनी अस्पताल बिना सुबिधाओं के सफेद हाथी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकारने अपने वादे पूरे नही कर पाई है। जनता को विधानसभा औऱ लोकसभा चुनावों में जो भी वायदे किए थे,वह आजतक पूरे नही हो सके है जिससे देश व हिमाचल की जनता रोष प्रकट कर रही है ।इस विरोध प्रदर्शन में कामरेड नेता   लोकेन्द्र कुमार,प्रताप ठाकुर,पदम ठाकुर,गीताराम,हीरालाल,दुर्गा ठाकुर,योगिंदर,अशोक कुमार,बघिर चंद, व बृजलाल,सहित सभी संघठनो के सद्स्य उपस्थित थे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और पोल खोल खबरें
https://youtu.be/U9VnoJDjOXE?si=ZbOnbbs0-COT1i1d ठंड में सुबह पहुंचीं महिलाएं, चार घंटे देरी से हुए ऑपरेशन https://youtu.be/ufPZUcCxnwc?si=ljShFslFUBg6_b7_ आईजीएमसी में नौकरी से निकाले गए सुरक्षा कर्मी सीटू के बैनर तले उतरे सड़कों पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ का शिमला जीपीओ के बाहर हल्ला बोल अस्पताल में सेवा दे रहे दो सुरक्षाकर्मी आपदा में दुर्घटनाग्रस्त होने से मेडिकल अवकाश पर तो नहीं दीया जा रहा वेतन शिमला, सुन्नी-लूहरी सड़क मार्ग बहाल न हुआ तो करेंगे प्रदर्शन सड़क बहाल न होने से भारी दिक्कत झेल रहे तुमन के ग्रामीण HPPSC में धांधली को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का आया पत्र। कूड़े के ढेर और बन्दर बने भराड़ी वासियों के लिए आफत Breaking News: पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकती" क्योंकि मैं मीडिया से हूं पोल खोल:ग्राम पंचायत बस्सी के उप प्रधान के खिलाफ दायर याचिका में 2 साल से नहीं हो पाया निर्णय।
-
-
Total Visitor : 1,64,72,767
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy