Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
धर्म संस्कृति

मेले और त्यौहार आपसी भाईचारे के प्रतीक: महेन्द्र सिंह ठाकुर

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | January 13, 2020 05:20 PM

धर्मपुर (मंडी) 

 

मेले  और  त्यौहार  आपसी भाईचारे के प्रतीक होने के साथ-साथ  हमारी पारम्परिक  लोक  संस्कृति को जीवन्त  रखने  का माध्यम  हैं जिसे हमें  हर सूरत में  सहेज कर  रखना  है ताकि  यह विलुप्त  न हो सके तथा हमारी  भावी पीढ़ी की  भी  पुरातन परम्पराओं व संस्कारों  को आगे बढाने में रूचि बनी रहे।

यह बात सिंचाई एंव जन स्वास्थय बागबानी व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने सोमवार को धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के सजजाओ पिपलू  में दो दिवसीय  जिला स्तरीय लोहड़ी  मेले के  शुभारंभ अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। मंत्री ने कहा कि  लोहड़ी उत्सव भी आपसी प्रेम उल्लास व सदभाव, रिश्तों की मधुरता का प्रतीक है।
उन्होंने  इस मेले को जिला स्तरीय दर्जा  देने  हेतु  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार  प्रकट किया तथा कहा कि  आज मुख्यमंत्री  की बदौलत ही  धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र  चंहुमुखी विकास की ओर बढ़ रहा है ।मंत्री ने  बताया कि  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 24 जनवरी को  धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के एक  दिवसीय  दौरे पर  आ रहे हैं  तथा इस दौरान  वह विभिन्न  जगहों पर अनेकों योजनाओं के  शिलान्यास व उदघाटन करेंगे ।
सिंचाई मंत्री ने इससे  पूर्व  माता  मंदिर  से  निकाली गई जलेब में  भाग लिया तथा विभिन्न  विभागों द्वारा  लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन व निरीक्षण भी किया ।
इस अवसर पर  सूचना  एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रायोजित सांस्कृतिक दल द्वारा  प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों पर भी आकर्षक कार्यक्रम  प्रस्तुत किया गया। मांडव्य कला मंच द्वारा लोक नृत्य लूड्डी प्रस्तुत की गई। सस्वती  म्यूजिकल ग्रूप, बरोटी की पेशकश भी सराही गई। इसके अलावा  अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
सिंचाई  मंत्री ने  मेला कमेटी  को मेले के सफल आयोजन हेतु  50 हजार रूपये  तथा मांडव्य कला मंच मंडी को लूड्डी नाटी प्रस्तुति  हेतु  10 हजार रूपये  देने की घोषणा की। इससे  पूर्व  मंत्री ने  सजजाओ पिपलू पंचायत में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले  पंचायत  घर की अपग्रेडेशन का शिलान्यास भी किया। इस मौके  पर सिंचाई  मंत्री  ने  महिला एंव   बाल विकास विभाग के सौजन्य से  बेटी  बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत पांच बेटियों को  प्रशस्ति पत्र  तथा बेटी है अनमोल  योजना के तहत  दो बेटियों को 12-12 हजार रूपये देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश महासचिव रजत ठाकुर, पंचायत प्रधान  सजजाओ पिपलू कमलेश कुमार,  बेटी पढाओ बेटी पढाओ  अभियान की प्रदेश संयोजक  वंदना गुलेरिया, भाजपा मंडल महासचिव प्रताप सकलानी, कर्म  सिंह, महिला मोर्चा की  अंजना, भाजयुमो के धर्मपुर मंडल अध्यक्ष राजेश ठाकुर, एसडीएम सुनील वर्मा, प्रधान  मेला कमेटी  राकेश  गुप्ता,   अधिशाषी अभियन्ता विद्युत विवेक धीमान क्षेत्रीय प्रबन्धक एचआरटीसी नरेन्द्र शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता आईपीएच राकेश पराशर, बीडीओ  सतीश शर्मा   सहित अन्य लोग उपस्थित थे 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,73,832
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy