Friday, April 26, 2024
Follow us on
-
अंदर की बात

धूमल से विस्तृत चर्चा और मार्गदर्शन के लिए समीरपुर पहुँचे राजीव बिंदल

-
रजनीश शर्मा | January 24, 2020 09:14 PM


हमीरपुर,
प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव बिंदल विस्तृत चर्चा और मार्गदर्शन के लिए पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के निवास समीरपुर पहुँच गये हैं। वह रात्रि विश्राम यहाँ करेंगे और पार्टी के अंदर विभिन्न मुद्दों को लेकर धूमल से गूढ़ चर्चा करेंगे। बिंदल शनिवार को पालमपुर में शांता कुमार तथा ऊना में निवर्तमान भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती से भी मिलेंगे।

इससे पहले राजीव बिंदल का हमीरपुर के सर्किट हाउस पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विधायक नरेन्दर ठाकुर व कमलेश कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजीव बिंदल का हमीरपुर का यह पहला दौरा है। हमीरपुर के परिधि गृह में जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने टोपी एवं शॉल भेंट कर व मिठाई खिला कर राजीव बिंदल का अभिनंदन किया। हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर एवं भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने भी प्रदेश अध्यक्ष को टोपी व शॉल तथा पुष्प कुछ भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा नेता नरेंद्र अत्री व सहित स्थानीय नगर परिषद ने भी टोपी शॉल प्रदान कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया एवं कहा कि उन्होंने पूर्व में भी हमीरपुर में बहुत काम क्या है तथा बहुत कुछ सीखा है और वे आगे भी ऐसा ही करेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के आशीर्वाद व मार्गदर्शन से पार्टी को और सुदृढ़ बनाएंगे।

बिंदल के स्वागत में ये रहे आगे

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, कमलनयन नवीन शर्मा एवं अजय शर्मा के अतिरिक्त जिला महामंत्री हरीश शर्मा अभय वीर लवली जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा जिला कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा कार्यालय सचिव गजन राम शर्मा जिला उपाध्यक्ष अनिल कौशल राजकुमार वर्मा सुभाष बनियाल सुशील सोनी भोरंज मंडल के अध्यक्ष देशराज शर्मा राकेश ठाकुर हमीरपुर मंडल के अध्यक्ष रमेश शर्मा सुजानपुर मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर बड़सर मंडल के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर बीना शर्मा राजकुमारी नीना कुमारी सुनीता सोनी सुरेश सोनी राजेश गौतम अनिल शामा विनोद ठाकुर अशोक ठाकुर अनिल शर्मा अजय रिंटू शर्मा जग सिंह ठाकुर अभिषेक मनु पंकज शर्मा नीरज शर्मा पंकज ठाकुर रिंपल वेद भारद्वाज संदीप भारद्वाज दीप बजाज सुलोचना देवी सुनील शर्मा तेज सिंह बनियाल शुभम शर्मा विनोद कतना इत्यादि सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और अंदर की बात खबरें
https://youtu.be/sORW3-IETxk?si=e58PuhC8b_Ult-l5 कितना साफ पानी पी रहे आप...एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी जानकारी राजकीय भाषायी कर्मचारियों के प्रति प्रदेश सरकार का रवैया बिल्कुल ठीक नहीं; हेमराज ठाकुर हाटियों ने दी सरकार को दीपावली तक की मोहलत ट्रांसपोर्ट सोसायटी सदस्य पवन की सदस्यता सहायक रजिस्ट्रार ने की बर्खास्त विधानसभा में जोर-जोर से गूंजा पत्र बम का मामला नारी शक्ति वंदन विधेयक 'नारी शक्ति' 'राष्ट्र शक्ति' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : योगी दो दोस्तों ने खाली सींरींज से बना दी जेसीबी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने रद्द किया कल होने वाला Post Graduate और B.Ed का Exam हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने HPAS का 23 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली, अगस्त में होगी परीक्षा। हार्ट अटैक से बचना है तो लिंक पर क्लिक करें और पूरा पढ़ें।
-
-
Total Visitor : 1,64,72,310
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy