Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
अंदर की बात

हमीरपुर : गोलीबाजों की सच्चाई आई सामने अब माफी मांगे कांग्रेस : बलदेव शर्मा

-
रजनीश शर्मा ( हमीरपुर ) 9882751006 | February 05, 2020 11:55 AM

हमीरपुर, 

दिल्ली की शाहीन बाग में हुई गोलीबारी के आरोपी कपिल गुर्जर कि सच्चाई सामने आते ही गोलीकांड के लिए लगातार केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को कोसने वाले कांग्रेसी बगलें झांक रहे हैं तथा भाजपाई आक्रामक हो चुके हैं। कपिल गुर्जर का आप पार्टी के साथ जुड़ा रिश्ता जगजाहिर होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कांग्रेसियों को कड़ी फटकार लगाई है तथा उन्होंने कहा है कि गोलीबाजों की सच्चाई सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

बलदेव शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रतिभा के दम पर न केवल देश में बल्कि पूरे विश्व में हिमाचल का नाम रोशन किया है। समाज के विभिन्न वर्गों का हित सोचते हुए उन्होंने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, स्टार खेल महाकुंभ और भारत दर्शन योजना जैसे अभूतपूर्व कार्यक्रम अपने दम पर अनुराग ठाकुर ने अकेले चलाएं हैं। अनुराग ठाकुर के विरुद्ध निराधार निंदनीय और अशोभनीय आरोप लगा कर कांग्रेसियों ने घोर पाप किया है और प्रदेश वासियों की भावनाओं को आहत किया है इसलिए कांग्रेसियों को प्रदेश की जनता से व अनुराग ठाकुर से माफी माँगनी चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस व आप पार्टी सहित अन्य सभी विपक्षी दलों के नेताओं को चुनौती देते हुए शाहीन बाग के मास्टरमाइंड शरजील इमाम व गोलीबाज कपिल गुर्जर सहित दिल्ली के कई शिक्षण संस्थानों में "हिंदुत्व तेरी कब्र खुदेगी" ऐसे नारे लगाने वालों पर तथा भारत तेरे टुकड़े होंगे ऐसा कहने वाली टुकड़ा गैंग पर अपना रुख जनता के सामने स्पष्ट करने को कहा है। बलदेव शर्मा ने कहा कि जिस पार्टी के नेता देश के गुनाहगार आंतकवादी मसूद अजहर को जी कह कर बात करते हैं, उसी पार्टी के नेता देश के गद्दारों को सज़ा मांगने पर अनुराग ठाकुर को असभ्य बता रहे हैं, कांग्रेस पार्टी की यही राष्ट्र विरोधी असलियत जनता के सामने आ चुकी है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और अंदर की बात खबरें
https://youtu.be/sORW3-IETxk?si=e58PuhC8b_Ult-l5 कितना साफ पानी पी रहे आप...एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी जानकारी राजकीय भाषायी कर्मचारियों के प्रति प्रदेश सरकार का रवैया बिल्कुल ठीक नहीं; हेमराज ठाकुर हाटियों ने दी सरकार को दीपावली तक की मोहलत ट्रांसपोर्ट सोसायटी सदस्य पवन की सदस्यता सहायक रजिस्ट्रार ने की बर्खास्त विधानसभा में जोर-जोर से गूंजा पत्र बम का मामला नारी शक्ति वंदन विधेयक 'नारी शक्ति' 'राष्ट्र शक्ति' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : योगी दो दोस्तों ने खाली सींरींज से बना दी जेसीबी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने रद्द किया कल होने वाला Post Graduate और B.Ed का Exam हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने HPAS का 23 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली, अगस्त में होगी परीक्षा। हार्ट अटैक से बचना है तो लिंक पर क्लिक करें और पूरा पढ़ें।
-
-
Total Visitor : 1,64,73,448
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy