हेल्थ और लाइफस्टाइल
महिला मंडल पावी की महिलाओं ने वैश्विक आपदा कोविड-19 से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहतकोष में ज़मा किए 3100 की राशि
-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | April 05, 2020 06:05 PM
आनी ,
उपमंडल आनी के ग्राम पंचायत खणी के अंतर्गत महिला मंडल पावी की महिलाओं ने सयुंक्त रूप से एकत्रित 3100रु की राशि वैश्विक आपदा कोविड-19 से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहतकोष में ज़मा किया, बताते चलें कि इस विपदा में सरकार, प्रशासन के साथ-साथ छोटे छोटे बच्चे तक अपूर्व योगदान दे रहे हैं, और अब गांव की महिलाओं भी कोरोना वायरस के इस संकट से निपटने के लिए एकजुटता के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आईं हैं।इसी कड़ी में महिला मंडल पावी की प्रधान ईशरादेवी उपप्रधान आशा कुमारी सचिव चन्द्रेश कुमारी, कोषाध्यक्ष उषा शर्मा के अलावा अन्य सभी महिला सदस्यों ने इस विपदा की स्थिति में एकजुटता दिखाते हुए अपना अमूल्य योगदान देकर जलोडीक्षेत्र से समाजसेवा में पहल की।
-
-