Friday, April 26, 2024
Follow us on
-
धर्म संस्कृति

धार्मिक भक्ति संध्या में हुआ हिमाचल और राजस्थान का भक्तिमय मिलन

-
के.जम्वाल | May 31, 2021 07:57 PM

बिलासपुर,
राजस्थान के संगीत प्रेमीयों द्वारा करवाई गई ऑनलाइन गुगल मीट धार्मिक भक्ति संध्या में हिमाचल और राजस्थान का धार्मिक मिलन हुआ। इस धार्मिक भक्ति संध्या में हिमाचल प्रदेश से भजन गायक अभिषेक सोनी को शामिल किया गया। इसके लिए उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। करीब डेढ़ घंटे से अधिक देर तक चली इस धार्मिक भक्ति संध्या में भजन गायक अभिषेक सोनी ने पहाड़ी भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने गुरु वंदना और श्री राम जी के भजन सुनाए। जिन्हें सुनकर राजस्थान के कलाकारों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में परम पूजनीय गौ सेवक श्री श्री 1008 गोवर्धन दास जी महाराज ने अपने श्री मुख से संत वाणी सुनाई। वहीं, राजस्थान के लोक व भजन गायक सुरेश सोनी, राकेश सिशोधिया, सुनील शर्मा, लक्ष्मी नारायण, मीरा सोनी, मुकुट शर्मा, अनिल सोनी, गौरी देवी, सरोज सोनी, रावतार शर्मा और बिहार की भोजपुरी गायिका ममता सोनी आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। वहीं, इस कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता दीपक सोनी ने किया, जबकि विद्याधर सह संचालक के रूप में शामिल हुए। बताते चलें कि भजन गायक अभिषेक सोनी हिंदी और पहाड़ी भजनों के माध्यम से पिछले एक माह से लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से भक्ति रस का पान करवा रहे हैं। रोजाना शाम 5 बजे उनके भजन का एक वीडियो भजन गायक अभिषेक सोनी के फेसबुक पेज पर अपलोड किया जाता है। जिसे हजारों लाखों दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसी पेज के माध्यम से राजस्थान के कलाकारों ने ऑनलाइन गुगल मीट धार्मिक भक्ति संध्या में शामिल होने के लिए अभिषेक सोनी से संपर्क किया। अभिषेक सोनी ने बताया कि इस ऑनलाइन कार्यक्रम का अनुभव काफी अच्छा रहा। राजस्थान के कलाकारों के साथ एक दूसरे की भाषा और संस्कृति को जानने का मौका मिला। वहीं, राजस्थान से वीडियो निर्देशक धनराज सोनी ने बताया कि कोरोना की इस घड़ी में सभी लोग अपने घरों पर हैं और कलाकार भी लंबे समय से घर पर ही संगीत गतिविधियां कर रहे हैं। ऐसे में एक कोशिश की गई कि राजस्थान के साथ साथ अन्य राज्यों के कलाकारों को जोड़ कर एक ऑनलाइन भजन कार्यक्रम किया जाए।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,72,587
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy