Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
देश

माटी के रंग, लोकगीतों के संग’ कार्यक्रम के एपिसोड-६ का वर्चुअल माध्यम से आयोजित

-
डॉ मधु मिश्रा | July 20, 2021 09:14 PM

शिमला,

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित हिमालयन साहित्य सृजन मंच साहित्य के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करता रहा है। हिमालयन अपडेट साहित्य सृजन के विशेष कार्यक्रम ‘माटी के रंग, लोकगीतों के संग’ कार्यक्रम के एपिसोड-६ का वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुग्राम, हरियाणा से सुप्रसिद्ध लोक गायिका नारी शक्ति की प्रतीक डॉ. कृष्णा आर्य एवं हरियाणा से ही सुप्रसिद्ध लोकगायक दलवीर सिंह ‘फूल’ रहे।

कार्यक्रम का संयोजन हिमालयन अपडेट अख़बार के संस्थापक और प्रधान सम्पादक अनिल जम्वाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन साहित्य संपादक हिमालयन अपडेट और वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि राजपाल यादव द्वारा किया गया। आगे कार्यक्रम का संचालन करते हुए उनके जीवन से संबंधित कई रोचक प्रश्नों के माध्यम से उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं के विषय में पूछा। वर्तमान समय में मुख्याध्यापिका के पद पर कार्यरत डॉ. कृष्णा आर्य लोकगीत के माध्यम से लोक-संस्कृति के प्रचार-प्रसार में निरंतर योगदान दे रहीं हैं। इतना ही नहीं बल्कि इंद्रप्रस्थ साहित्य हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष भी हैं जो साहित्य को सोपान की ऊँचाइयों तक पहुँचाने में इनका विशेष योगदान रहता है। दलवीर सिंह ‘फूल’ ने लोकगीतों के माध्यम से सुंदर छटा बिखेरते हुए श्रोताओं को शमा में बाँध दिया। दोनों लोक गायककारों ने हरियाणवीं लोकगीतों से श्रोताओं को रूबरू कराते हुए लोक संस्कृति की छटा से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. कृष्णा आर्य एवं दलवीर सिंह ‘फूल’ ने अंत में भावविभोर होते हुए सीमा सिंहा ’मैत्री’ अनिल जम्वाल और राजपाल यादव का हृदयतल से धन्यवाद ज्ञापित किया।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा मैदान में Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,73,322
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy