Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
देश

बिलासपुर के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देंगे , अडवेंचर स्पोर्ट्स को सुदृण बनाएंगे : अनुराग ठाकुर

-
के.जम्वाल 7018631199 | August 20, 2021 06:26 PM

 

बिलासपुर ,

बिलासपुर सदर में मेन मार्किट पहुंची भाजपा की आशीर्वाद यात्रा, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का हुआ भव्य स्वागत। यहाँ एक सम्मेलन को अनुराग ठाकुर ने संबोधित किया।
सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री राजिंद्र गर्ग, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, मुख्यप्रवक्ता रणधीर शर्मा, विधायक शुभाष ठाकुर, जीत राम कटवाल, ज़िला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की यह हमारा सौभाग्य की दो राजनीतिक सितारे  राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुराग ठाकुर को बड़ा पद देकर हिमाचल के मान बढ़ाया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता था आप सब ने मुझे 4 बार सांसद चुन कर केंद्र मंत्री बनाया है।
उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल वासियों के सिर ना झुकने दूंगा, हिमाचल के हमेशा मान सम्मान बढ़ाने का कार्य करूंगा। आज यक हम सब ने मिलकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र व बिलासपुर के लिए काम किया है,  रेलवे लाइन के लिए हमने हमेशा काम किया है और आज भन्नुपल्ली रेल लाइन पर काम चल रहा है।
उन्होंने कहा की जब राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा स्वास्थ्य मंत्री थे तब 4000 करोड़ से अधिक के हेल्थ प्रोजेक्ट हिमाचल के लिए स्वीकृत करवाए थे। यह सब आसानी से नहीं आता प्रयास करने से मिलते है।
उन्होंने कहा हम बिलासपुर के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देंगे और
अडवेंचर स्पोर्ट्स को सुदृण बनाएंगे जिससे रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।
उन्होंने कहा कि आज मैं घोषणाएं नहीं आशीर्वाद लेने आया हूं, इसके लिए आप सबका धन्यवाद।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा मैदान में Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,73,176
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy