Friday, April 26, 2024
Follow us on
-
देश

https://youtu.be/A3q3_EB7b1I शिमला को दिल्ली बनते नहीं लगेगी देर , इन सब के लिए सरकार होगी जिम्मेदार :राकेश टिकैत

-
के.जम्वाल 7018631199 | August 28, 2021 05:24 PM

 

मोदी सरकार पार्टी की नही बल्कि पूंजीपतियों की सरकार, पूँजीपति किसानों की जमीनें हड़पने के लिए रच रही षड्यंत्र, किसानों बागबानों के समर्थन 

शिमला,

सेब की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट के बाद प्रदेश के किसानों बागबानों के समर्थन में किसान नेता राकेश टिकैत हिमाचल के दौरे पर है। बागबानों के समर्थन से पूरे देश मे बड़ा आंदोलन की हुंकार टिकैत ने शिमला से भर दी। सरकार अगर किसानों बागबानों के हितों में फैसले नही लेती है तो शिमला को दिल्ली बनते हुए देर नही लगेगी। यह बात राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में 9 महीने से ज्यादा समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार किसानों की बात मानने को तैयार नही है। वन्ही अब हिमाचल के सेब में आई गिरावट अडानी के द्वारा प्रदेश में बनाये कोल्ड स्टोर है। अभी बागबानों से सस्ते सेब खरीद कर स्टोर करके दोगुने रेट पर बेचे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेब बागवानों को बेमोशमी बारिश से भी नुकसान हुआ हैइसलिए वह यहां के किसानों दर्द जानने आये है। टिकैत ने कहा कि उधोगपति किसानों की जमीनें हड़पना चाहते है इसलिए यह साजिश रची जा रही है। प्रदेश के किसान इस आंदोलन से जुड़े हुए है। इनके हित्तों की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक तीन काले कानून वापिस नही लिए जाते हैं उनका आंदोलन जारी रहेगा। सेब के दामों में गिरावट कांट्रेक्ट फार्मिंग का ही उदाहरण है। अडानी ने किसानों से सस्ते दामों पर सेब खरीदा ओर फिर महंगे दामों में मार्केट में उतारा। इन कानूनों से विदेश में भी किसान बर्बाद हो गए है। वह किसान आंदोलन को समर्थन मिल रहा है। टिकैत ने कहा कि सरकार को एमएसपी कानून व तीन काले कृषि कानूनों को वापिस नही लेती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी शिमला ठंडी जगह है लेकिन यहाँ के मौसम को गर्म करने में समय नही लगेगा। जिस प्रकार दिल्ली में किसान डटे है उसी तरह शिमला को दिल्ली बनने में देर नही लगेगी। अगर बड़े व्यापारियों के कोल्ड स्टोर तोड़े जाते हैं तो उसकी जिम्मेदारी किसान की नही होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार किसी एक पार्टी की नही है बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है इसलिए ऐसा षड्यंत्र हो रहा है।

 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा मैदान में Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,73,047
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy