Friday, April 26, 2024
Follow us on
-
देश

मुख्यमंत्री ने रेडियो आॅरेंज के शिमला चैनल का शुभारम्भ किया

-
K. Jamwal | November 23, 2021 10:10 PM

 

 शिमला ,

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शिमला के समीप कुफरी में रेडियो आॅरेंज के शिमला चैनल और बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स-2021 के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में रेडियो सूचना और मनोरंजन का विशेष रूप से मुख्य साधन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लघु, मध्यम और बड़े उद्यमियों को समाज में उनके योगदान और आर्थिक विकास के लिए सम्मानित और बढ़ावा देने के लिए रेडियो आॅरेंज द्वारा यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह युवा उद्यमियों को अपने संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करने के लिए प्रेरित करने में दूरगामी भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था और समाज को आगे ले जाने में योगदान देने वाले उद्यमियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रेडियो आॅरेंज न केवल लोगों का मनोरंजन करेगा, बल्कि शिक्षा, ज्ञान और नई जानकारी का प्रसार भी करेगा। उन्होंने कहा कि प्रसारण का सबसे पुराना माध्यम होने के बावजूद, आज भी रेडियो आम जनता के बीच एक लोकप्रिय माध्यम बना हुआ है। उन्होंने कहा कि टीवी के आने के बाद, रेडियो की लोकप्रियता थोड़ी कम हो गई, लेकिन एफएम चैनलों ने रेडियो को पुनर्जीवित कर दिया है और यह जनता के बीच, विशेष रूप से युवाओं में बहुत लोकप्रिय हुए हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में रेडियो खासकर एफएम संचार का और भी प्रभावी माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि आजादी आंदोलन से मन की बात तक रेडियो ने हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आॅरेंज एफएम हिमाचल के परिवेश के अनुरूप लोगों के लिए सार्थक और उपयोगी कार्यक्रम तैयार कर प्रसारित करेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्यमी रूपमंत्रा और डाॅ. आॅर्थो के डाॅ. संजीव जुनेजा, सुन्दर ज्वैलर्स के महेन्द्र खुराना, स्पाइका के सतेंद्र कुमार और यश शर्मा को सम्मानित किया।

इस अवसर पर आॅरेंज रेडियो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ईनो मजूमदार ने मुख्यमंत्री और उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में शुभारम्भ के पश्चात रेडियो आॅरेंज आज लाखों श्रोताओं के लिए 10 नए केन्द्रों से प्रसारण कर रहा हैं।

इस अवसर पर नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। .

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा मैदान में Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,72,950
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy