Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी का एबीवीपी एचपीयू इकाई ने किया भव्य स्वागत*

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | May 23, 2022 09:37 PM
 
शिमला ,
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक में सम्मिलित होने के लिए शिमला आई राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी का सोमवार दोपहर को विवि इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा समरहिल चौक पर भव्य स्वागत किया गया |  
 
 
प्रान्त मंत्री विशाल वर्मा ने राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पहुँचने पर स्वागत किया | विवि इकाई के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री को पुष्पमाला पहनाकर एवं उन पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया | राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के उपरांत निधि त्रिपाठी पहली बार हिमाचल प्रदेश आई हैं | उनका हिमाचल प्रदेश विवि पहुँचने पर कार्यकर्ताओं में एक अलग प्रकार का उत्साह देखने को मिल रहा था | निधि त्रिपाठी के समरहिल चौक पहुँचते ही चौक भारत माता के जयघोषों से गूंज उठा | विवि इकाई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें तिलक लगाकर एवं ढोल नगाड़ों के साथ हिमाचल प्रदेश की पारम्परिक वेशभूषा में नाटी डालकर राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया | कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करने के उपरांत समरहिल चौक से ऐतिहासिक पिंक पैटल तक शोभा यात्रा निकाली गई | भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं द्वारा शोभा यात्रा में भारत माता एवं वन्दे मातरम के नारे लगाए गए | शोभा यात्रा के बाद विवि के ऐतिहासिक पिंक पैटल पर राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं एवं अन्य छात्रों को सम्बोधित किया |
 
अपने सम्बोधन की शुरुआत में उन्होंने सर्वप्रथम विवि इकाई के कार्यकर्ताओं का उनके भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद व्यक्त किया | ऐतिहासिक पिंक पैटल पर मौजूद छात्रों को सम्बोधित करते हुए निधि त्रिपाठी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले गुमनाम वीरों को याद किया | साथ ही साथ उन्होंने लावण्या आत्महत्या मामले में तमिलनाडु सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि तमिलनाडु की मौजूदा सरकार ने बर्बरता की सभी हदों को पार किया है। सरकार सच को दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लावण्या की लड़ाई के लिए विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। निधि त्रिपाठी ने कहा कि मतांतरण को रोकने के लिए विद्यार्थी परिषद सरकार से कानून बनाने का आग्रह करेगा जिससे दोबारा किसी भी छात्रा के साथ ऐसा कृत्य न देखने को मिले।
 
अपने सम्बोधन के उपरांत राष्ट्रीय महामंत्री ने विवि इकाई के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की | उन्होंने कार्यकर्ताओं को विवि परिसर में विद्यार्थी परिषद के काम को और अधिक कैसे सक्रिय कर सकते हैं उस पर भी अपने विचार रखे | कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री के साथ बैठक के दौरान हर एक विषय पर खुलकर चर्चा की |
 
राष्ट्रीय महामंत्री ने शिमला जिला के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए भी कहा कि लगभग पिछले 2 महीने से कार्यकर्त्ता राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक की तैयारियों में जुटे हैं लेकिन फिर भी कार्यकर्ताओ का उत्साह डगमगाया नहीं है | उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद की इस राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद का निचोड़ निसंदेह कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करेगा व देश के विकास में सहायक सिद्ध होगा | 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री  भरमौर में पोलिंग पार्टियों के लिए पहली चुनावी रिहर्सल  संपन्न एक किसान से किए वादे को निभाने खेतों में पहुंचे डीसी जतिन लाल लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए किया प्रेरित  सख्ती से लागू हों सड़क सुरक्षा कानून - उपायुक्त जतिन लाल लाहौल स्पीति में ईवीएम और वीवीपैट को लेकर पोलिंग ऑफिसर्स को दी ट्रेनिंग  689 मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण में भाग राज्यपाल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया जमा दो स्कूल बागीपुल में स्वीप टीम ने बच्चों को बताया वोट का महत्व धर्मशाला महंतां और बधमाणा में लोगों को बताया वोट का महत्व दस साल से भाजपा के पास सत्ता, जनता को दें अपने काम का हिसाब : नरेश चौहान
-
-
Total Visitor : 1,64,73,092
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy