Friday, April 26, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
देवता कोट भझारी के सानिध्य् में ग्रामीण मेले की धूमएसडीएम की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितआयुर्वेद के महत्व बारे जानकारी दी गईस्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोरशिमला शहरी व ग्रामीण विस क्षेत्र के मतदान कर्मियों के लिए पूर्वाभ्यास आयोजितरतन चंद निर्झर 43 पोलिंग स्टेशन में पैदल यात्रा कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना हरी झंडी  दिखा कर करेंगे रवाना युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी: नरेंद्र अत्रीकन्या  विद्यालय में  सोमवार  से  शुरू  होगा  दस दिवसीय  संस्कृत  संभाषण शिविर
-
धर्म संस्कृति

आनी में देवताओं की विदाई के साथ सिराज उत्सव का समापन

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | November 05, 2022 04:37 PM
 
आनी,
 
उपमण्डल मुख्यालय आनी में आयोजित तीन दिवसीय सिराज उत्सव लवी मेला देवताओं की विदाई के साथ संपन्न हो गया। क्षेत्र के आराध्य देवता शमशरी महादेव .कुलक्षेत्र महादेव और पनेउई नाग की विदाई के दौरान देव नृत्य के नजारे से लोग मंत्र मुग्ध हो गए। लोगों को आशीर्वाद देने के बाद देवता अपने अपने देवालयों को लौट गए। सिराज उत्सव लवी मेला के अंतिम दिन लोक नृत्य.पारम्परिक नाटियों.सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब धूम रही। राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय आनी और एच एम एस आनी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने  आकर्षक नाटी डालकर मेले में आये लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
मेला कमेटी के महासचिव शिवराज शर्मा ने कहा कि सिराज उत्सव सांस्कृतिक और व्यापारिक मेला है। जिसमें प्रदेश भर से लोक कलाकार और व्यापारी शामिल होते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए देव समाज के कारकूनों सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों का आभार जताया। मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा.उपाध्यक्ष सतपाल ठाकुर.  सचिव महेंद्र ठाकुर तथा नरोत्तम ठाकुर ने देवताओं को उचित नज़राना और  विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।इस मौके पर देवता शमशरी महादेव . पनेउई नाग और कुलक्षेत्र महादेव के कारदार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मेले के समापन अवसर पर एएमपी संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों व कॉलेज छात्रा संजना कटोच व सहेली तथा महिला मण्डल तलूणा के अलावा विवेक और रोहित चौधरी ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से लोगों से खूब वाहवाही लूटी।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,71,569
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy