Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
देश

मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | January 17, 2023 10:47 AM

शिमला,           

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजना की घोषणा एवं इसे लागू करने से पूर्व इनके लिए बजट का समुचित प्रावधान करेगी। मुख्यमंत्री आज इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत चनौर में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पूर्व राज्य सरकार ने बिना किसी बजट प्रावधान के केवल राजनैतिक हित साधने के लिए अनेकों घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार आवश्यक बजट प्रावधानों के उपरांत अपनी सभी दस गारंटियों को पूरा करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपनी वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि राज्य बेहतर और सुदृढ़ आर्थिकी के पथ पर आगे बढ़ सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी और हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर का निलंबन सरकार की इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक मलिंदर राजन, केवल सिंह पठानिया तथा सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा तथा पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा मैदान में Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,73,685
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy