Thursday, May 02, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
अक्षिता रही तीनों संकायों में प्रथम ,टौणी देवी  स्कूल का परीक्षा परिणाम  92.4   प्रतिशत रहाजिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने चिड़गांव के सुन्धा मतदान केंद्र का किया निरीक्षण सुजानपुर में भाजपा और कांग्रेस का एक धड़ा राकेश ठाकुर को आजाद लड़वाने को बना रहा दबावडीसी व एसपी ने जुब्बल विस क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणबड़सर में किसान मोर्चा की बूथ विजय संकल्प बैठक आयोजितहमीरपुर से अनुराग के खिलाफ कांग्रेस में सतपाल को उतारने की "राय ज्यादा "प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भपीएम श्री आदर्श विद्यालय आनी का बोर्ड 10+2  रिजल्ट में जलवा बरकरार* 
-
देश

प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकला दिवाला : अत्री

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | September 16, 2023 07:50 AM
 
 
 
शिमला,
प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से जनाजा निकल गया है। आज आलम ऐसा हो गया है कि असमाजिक तत्व बेखौफ होकर दिन-दिहाड़े अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यह कहना है प्रदेश भाजपा के सचिव नरेंद्र अत्री का। मुख्यमंत्री के गृहजिले हमीरपुर के भोरंज इलाके में महिला से हुई बदसलूकी पर सवाल उठाते हुए अत्री ने कहा कि आखिर सुक्खू सरकार में यह सब क्या चल रहा है। एक महिला को दिन-दिहाड़े अमानवीय असंवेदनशील व्यवहार कर बेइज्जत किया जा रहा है। क्या देवभूमि मे इस तरह से अब महिलाओं का सम्मान होगा ? उन्होंने कहा कि भाजपा इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और सरकार के अनुरोध करती है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाए अन्यथा महिलाओं में हो रहे ऐसे अत्याचार के खिलाफ भाजपा सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी। भाजपा प्रदेश सचिव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के अब तक के 9 माह के कार्यकाल में लॉ एंड आर्डर की जो स्थिति बनी है ऐसी प्रदेश में पहले कभी नहीं देखी। चंबा में युवक की निर्मम हत्या, बद्दी-बरोटीवाला में दिन-दिहाड़े गोलियां चल रही हैं। ऊना हो, कांगड़ा हो, चंबा हो, सिरमौर या प्रदेश का कोई भी जिला आज अपराधिक वारदातों से अछूता नहीं रहा है। नरेंद्र अत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा मैदान में Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,87,711
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy