आनी,
आनी के मशहूर व्यवसायी पन्ना लाल ने आनी बाजार में ज्योति फुटवियर एंड रेडीमेड गारमेंट्स के नाम से अपना नया हाईटेक शोरूम खोला है। जिसका विधिवत शुभारंभ करसोग क्षेत्र के विधायक दीप राज ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में किया। उनके साथ आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार. व्यापार मंडल के प्रधान विनोद चन्देल. उप प्रधान चमन खाची. दुर्गा हार्डवेयर के ऑनर यशवंत शर्मा. समाजसेवी ठाकुर कर्म सिंह तथा राम सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। शोरूम मालिक पन्ना लाल ने मुख्यातिथि विधायक दीप राज व लोकेंद्र कुमार सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को टोपी व मफलर पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक दीप राज व विधायक लोकेंद्र कुमार ने आनी में नया शोरूम खोलने पर समाजसेवी पंचायत उप प्रधान पन्ना लाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आनी. आज समय में एक कस्बे का रूप ले चुका है। ऐसे में यहाँ रहने बाले लोगों और स्कूल. कॉलेज शिक्षार्थियों को ब्रांडेड चीजों की आवश्यकता पड़ने लगी है।उन्होंने कहा कि पन्ना लाल का नया मल्टीप्लेक्स शोरूम लोगों की शूज व रेडीमेड जैसी जरूरत को एक ही छत के नीचे पूरी करने में सहायक होगा। वहीं इस मौके पर शोरूम ऑनर पन्ना लाल ने बताया कि उन्होंने समय की मांग के अनुरूप ही आनी में ओल्ड बस स्टैंड के समीप पुल के साथ उपरली मंजिल में अपना नया हाईटेक शोरूम खोला है। जहाँ ग्राहकों को क्वालिटी शूज के साथ साथ ब्रांडेड कम्पनी के रेडीमेड गारमेंट्स भी उपलब्ध हो सकेंगे और शुरुआत खरीद पर ग्राहकों को विशेष छूट का लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से इस छूट का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया है।