Tuesday, April 30, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | April 15, 2024 07:21 PM
 
 
शिमला,
 
कुल्लू जिला के आनी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे परस राम धीमान ने सोमवार को समर्थकों सहित मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। निष्कासन खत्म होने के बाद परस राम पहली बार मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में परस राम व उनके समर्थकों को पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में वापसी करवाई।
 समर्थकों के साथ मिलने पहुंचे परस राम के साथ कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, पंकज परमार अध्यक्ष जिला परिषद कुल्लू, शेर सिंह ठाकुर पूर्व महासचिव डीसीसी कुल्लू, पूरन वर्मा पूर्व उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनी, कैलाश शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनी, विजय कुमार, सीमा वर्मा पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष आनी, गोविंद शर्मा पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस, ओम प्रकाश, अजीत सिंह ठाकुर, पवन ठाकुर, संयोग ठाकुर, चेतन चौहान, प्रदीप ठाकुर,ईशान सिंघा, उत्तम ठाकुर,लोक राज ठाकुर, हितेश कैथ, लाल चंद, अशोक ठाकुर, संजीव ठाकुर मौजूद रहे। 
परस राम व समर्थकों ने आपदा राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये भी दिये। पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि वह निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह पार्टी की सेवा करेंगे। उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वह उसे बखूबी निभाएंगे। इस दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, सीपीएस संजय अवस्थी, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा भी उपस्थित रहे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ मोदी की गारंटी देश में युवाओं के सुरक्षित भविष्य की गारंटी : - तिलकराज कांग्रेस की सरकार को बिजली का महा झटका लगा : बिहारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया  हिमाचल सेब उत्पादक संघ आनी  का एक दिवसीय अधिवेशन आयोजित पोस्टल बैलेट से वोट देने के लिए स्थापित होंगे सुविधा केन्द्र- अपूर्व देवगन स्काउट-गाइड से युवा पीढ़ी को मिलते हैं संस्कार : रजनीश रांगड़ा एचपीएनएलयू, शिमला ने "लिंग, कामुकता और विकलांगता: समकालीन दुनिया में कानून और समाज का आत्मनिरीक्षण" विषय पर फोकस समूह चर्चा का आयोजन किया। मतदाता बनकर मतदान अवश्य करें सभी युवाः डॉ. पूनम विश्वस्तरीय आधुनिक तकनीक से बनेंगी भोरंज की सड़केंः सुरेश कुमार 
-
-
Total Visitor : 1,64,79,540
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy