Thursday, May 02, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्रीहिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 44वीं पुण्यतिथि पर किया याद दी श्रद्धांजलिजय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम मतदान के माध्यम से निभाएं जागरूक नागरिक का कर्तव्य - प्रो. यशपाल शर्मासोलन में बताया एक-एक वोट का महत्वः डॉ. पूनम बंसलईवीएम-वीवीपैट का पहले चरण का ऑनलाईन रेंडमाइजेशन पूर्णसुक्खू सरकार की गलत नीतियों से उद्योगों को हुआ पलायन काम करने वाले युवा हुए बेरोजगार :- बिक्रम ठाकुरभाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ : पठानिया
-
हिमाचल

सुखराम चौधरी का संजय अवस्थी और अनिरुद्ध सिंह पर पलटवार

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | April 19, 2024 06:53 PM
 
शिमला,
 
भाजपा के पूर्व मंत्री एवं संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुखराम चौधरी ने कांग्रेस नेता संजय अवस्थी और अनिरुद्ध सिंह को जवाब देते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी युवा, किसान, विकास विरोधी हैं। कांग्रेस नेता द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार है।
 
उन्होंने कहा की हिमाचल के आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2022-23 के अनुसार प्रदेश की बेरोज़गारी की दर 4.4 प्रतिशत हो गई है, प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में 7,42,845 आवेदक पंजीकृत हैं। यह बेरोजगारी कांग्रेस राज में बढ़ती दिखाई दे रही है, जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है तब से एक भी नौकरी नहीं दे पाई है पर 10 हजार नौकरियां जरूर छीन ली है, यह वही 10 हजार लोग है जो आउटसोर्स में काम कर रहे थे और कोविड़ संकटकाल के समय जनता की सेवा कर रहे थे उनको भी इस कांग्रेस सरकार में नौकरी से निकाल दिया था। 
 
उन्होंने कहा की कांग्रेस नेता बार-बार धन बल के राग गा रहे हैं पर अगर उनके पास कोई सबूत है तो जनता के समक्ष पेश करें, केवल मात्र बयान देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश ना करें। इस सारे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी इलेक्शन कमीशन के पास भी गई है और कोर्ट में मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का दावा भी किया है ऐसी टिप्पणियां कांग्रेस नेता को नही देनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी केवल एक नैरेटिव बनाने का प्रयास कर रही है। 
 
उन्होंने कहा कि बात रही 680 करोड़ के राजीव गांधी स्टार्ट अप फंड की यह भी केंद्र सरकार को योजना है, जिसका केवल नाम हिमाचल प्रदेश में बदला गया है। हिमाचल में जयराम ठाकुर सरकार के समय स्वभलंभन योजना चलाई गई थी, जिसमे करोड़ों के फंड देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया था। 
2014 से पहले देश में स्टार्टअप का नाम भी कोई नहीं जानता था, आज हम विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम हब बन चुके हैं। आज विश्व में सबसे ज्यादा, लगभग आधे से भी अधिक डिजिटल ट्रांजैक्शंस कहीं होते हैं तो हमारे भारत में ही होते हैं।
 
सुखराम चौधरी ने कांग्रेस के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का जवाब देते हुए कहा की पूरी जनता जानती है कि देश में जब से कांग्रेस पार्टी का जन्म हुआ है तब से वह परिवारवाद से ग्रस्त है। आप देश में किसी भी प्रदेश को उठाकर देख लो तो एक के बाद एक बाप, दादा एयर पोता इन्हीं के परिवारजनों ने कांग्रेस में राज भी किया और चुनाव भी लड़ा। 
केवल बयान देने से कांग्रेस पार्टी की सच्चाई छुप नहीं जाएगी यह कांग्रेस के नेताओं को समझना चाहिए, अगर आज देश में कांग्रेस की लोक सभा सीटें इतनी कम हो गई है तो पार्टी में कुछ तो कमी होगी।
 
 
 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 44वीं पुण्यतिथि पर किया याद दी श्रद्धांजलि जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम मतदान के माध्यम से निभाएं जागरूक नागरिक का कर्तव्य - प्रो. यशपाल शर्मा सोलन में बताया एक-एक वोट का महत्वः डॉ. पूनम बंसल ईवीएम-वीवीपैट का पहले चरण का ऑनलाईन रेंडमाइजेशन पूर्ण सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से उद्योगों को हुआ पलायन काम करने वाले युवा हुए बेरोजगार :- बिक्रम ठाकुर भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ : पठानिया आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी  केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
-
-
Total Visitor : 1,64,88,580
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy