Saturday, May 18, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कियामतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनरिटर्निंग अधिकारी ने प्रत्याशियों के चुनाव एजेंट के साथ बैठक कर दी चुनावी प्रक्रिया की जानकारीनिर्धारित सीमा से अधिक राशि खर्च की तो विजयी होने पर भी जा सकती है सदस्यता- निर्वाचन अधिकारीसंसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि जन जातीय क्षेत्रों के विकास में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदानअंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चंबा में 21 मई से 20 जून तक होगा प्री योग शिविरों का आयोजन - डॉ किरण शर्माविरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा कल करेंगे प्रदेश में 3 रैलीयों को सम्बोधित : बिहारी लाल
-
धर्म संस्कृति

जिला स्तरीय आनी मेला सात से मई तक देवी देवताओं के आगमन से शुरू होगा प्राचीन मेला

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | May 04, 2024 06:31 PM
 
 
आनी,
 
उपमंडल आनी का प्राचीन एव्ं एतिहासिक जिला स्तरीय आनी मेला इस वर्ष सात से 10 मई तक आयोजित किया जायेगा। जिसमें यहाँ के आराध्य देवता शमशरी महादेव. पनेवी नाग. देहुरी नाग. कुलक्षेत्र महादेव तथा वयूँगली महादेव सहित कई अतिथि देवता शोभायमान होंगे। आनी मेला इस वर्ष प्रशासन की देखरेख में सदर पंचायत आनी के द्वारा मनाया जा रहा है। जिसमें समस्त विभागाध्यक्षों. स्थानीय व्यापार मंडल सहित विभिन्न पंचायतीराज प्रतिनिधियों. स्वयं सेवी संस्थाओं. विभिन्न संगठनों. और जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर. मेला कमेटी ने तैयारियां जोरों से शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार मेला मैदान में प्लाट आवंटन का कार्य शुरू हो गया है। कमेटी द्वारा व्यापारियों को उचित दामों पर प्लाट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मेला कमेटी अध्यक्ष एव्ं सदर पंचायत के प्रधान लाल सिंह ने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया है। वहीं तीन रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं के लिए भी मेला कमेटी ने कलाकारों का चयन कर दिया गया है। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत आनी के प्रधान लाल सिंह और मेला कमेटी सचिव विनोद कटोच ने बताया कि तीन रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार कलर टीवी में आयोजित हुनरबाज देश की शान में उपविजेता रहे हिमाचल पुलिस बेंड सहित प्रदेश भर के नामी लोक गायक अपना जलवा बिखेरेंगे। हिमाचल पुलिस बेंड के अलावा हिमाचली लोक गायक  एसी भारद्वाज. रमना भारती. एसएमएस चवासी.सुरेश शर्मा. रघुवीर सिंह ठाकुर. डावेराम कुल्लवी. अजय चैहान. राज ठाकुर सहित कई अन्य कई लोक गायक अपनी गायिका का जादू बिखेरेंगे।भाग लेंगे। सात मई को देवता शमशरी महादेव के सानिध्य में देवता पनेउई नाग. देउरी नाग.कुलक्षेत्र महादेव और ब्युंगली नाग के आगमन के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। व्यापारियों के लिए पलाट आवंटन शुरू कर दिया गया है। कानून व्यवस्था सहित अन्य गतिविधियों के लिए जल्द प्रशासनिक स्तर की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आनी मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपील की है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  के ठोगी गाँव में माहूँनाग मेले की धूम आ जाओ माँ दिल घबराये देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए पर झूम उठे भक्त विशु मेला पबास जिसमे आपके पांशी दल ननाहर बनाम शाठी दल मझारठी को आंमत्रित किया जा रहा है जिला स्तरीय आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली फोक  सिंगर ए.सी भारद्वाज. सुरेश शर्मा. हनी नेगी. राज ठाकुर. तथा शेर सिंह कौशल ने अपनी गायकी से  लूटा आनी वासियों का दिल देव आगमन के साथ चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेला शुरू देवता शमशरी महादेव देवता चनाई नाग के सानिध्य मे ग्रामीण मेला बाहु धूमधाम से शुरु आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता
-
-
Total Visitor : 1,65,19,224
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy