Monday, May 20, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

राज्यपाल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | May 10, 2024 06:43 PM

शिमला,


राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों, ‘भगवान श्री परशुराम’ और ‘श्री यमुना’ का विमोचन किया।
राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और आस्था पर आधारित दोनों ही पुस्तकें पाठकों के लिए ज्ञान का भण्डार हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम पुस्तक में लेखक ने रामायण, महाभारत और विभिन्न पुराणों के संदर्भ प्रस्तुत किए हैं और भगवान परशुराम के विभिन्न रूपों का वर्णन किया है। उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी तीर्थ से लेकर कुरूक्षेत्र की महिमा तथा राम-लखन परशुराम संवाद सहित अनेक विषयों को श्रद्धाभाव से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि श्री यमुना नामक दूसरी पुस्तक में लेखक ने यमुना को केवल नदी नहीं बल्कि माता स्वरूप में प्रस्तुत किया है।
राज्यपाल ने लेखक को शुभकामनाएं देते हुए अपने लेखन कार्यों को भविष्य में भी जारी रखने को कहा।
अश्वनी वर्मा ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए पुस्तकों को प्रकाशित करने तथा इस दिशा में उनके शोध व कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
फील्ड में लगातार सक्रिय रहें निगरानी टीमें, तत्काल भेजें कार्रवाई की अपडेट - जिला निर्वाचन अधिकारी भाजपा नेताओं पर हमला, कांग्रेस में हार की बौखलाहट : राजीव बिंदल महिलाओं की 1500 रूपये पैंशन रूकवाने को दिल्ली से डाला जा रहा दवाबः सीएम जुब्बल में मोबाइल पोलिंग पार्टियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन रैंडमाइजेशन से मतगणना के लिए 746 कर्मी शॉर्टलिस्ट राज्यपाल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ सलोगड़ा में घर-घर ‘दिऊंदा’ पहुंचाकर  मतदान का निमंत्रण दिया डीसी-एसपी ने भारत निर्वाचन आयोग को बताई चुनावी तैयारियां मंडी संसदीय क्षेत्र में 13,113 सर्विस वोटरों सहित 13,77,173 मतदाता पंजीकृत 21 से 29 मई तक घर द्वार से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालेंगे बुजुर्ग और दिव्यांग
-
-
Total Visitor : 1,65,24,380
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy