Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
हेल्थ और लाइफस्टाइल

लंबरा दी धार में गिरी पशुशाला, ग्रामीणों ने बचाई भैंस

-
रजनीश शर्मा  | September 22, 2019 05:01 PM


हमीरपुर ,
टौणी देवी विकासखंड की दुर्गम ग्राम पंचायत चारियां दी धार के तहत पड़ते वार्ड नंबर तीन लंबरा दी धार में रविवार एक पशुशाला गिर गयी। पशुशाला की दीवार गिरता देख ग्रामीणों ने अंदर बंधी भैंस को तुंरत बाहर निकाल लिया। इसके बाद सारी पशुशाला गिर गई। गनीमत रही कि मवेशी को समय रहते बाहर निकाल लिया गया था अन्यथा भैंस की जान जा सकती थी। बताया जा रहा है कि इस घटना में संबंधित परिवार को करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। गौशाल में रखा घास सहित अन्य सामान ध्वस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार गुंजू देवी (70) की पशुशाला गिर गई। वृद्धा परिवार में अकेली ही है। पशुशाला के जमींदोज हो जाने के बाद इस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों की माने तो वृद्धा गरीब परिवार से संबंधित है। हालांकि इसे बीपीएल में नहीं डाला गया है। पशुशाला गिरने के बाद स्थानीय पंचायत प्रधान ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडि़त को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।
इस बारे में ग्राम पंचायत प्रधान चारियां दी धार विजयपाल का कहना है कि गरीब परिवार की गौशाला गिर गई। परिवार में सिर्फ 70 वर्षीय गुंजू देवी ही है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस वृद्ध महिला की हर संभव सहायता की जाए।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हेल्थ और लाइफस्टाइल खबरें
निरंकारी एकता दिवस में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  ने किया रक्तदान राजकीय  प्राथमिक पाठशाला महालियत में चिकित्सा शिविर आयोजित अच्छे  स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है वैसे ही स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है-ओम कांत ठाकुर कराणा में 53 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जाँच आयुष  हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित रिज मैदान पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन टौणी देवी में डायरिया : शिवरात्रि, व्रत, भंडारे या फिर जल शक्ति विभाग का दूषित पेयजल , जांच टीम ने जुटाए फैक्ट्स 12 पंचायतों के 27 गांवों के सैंकड़ों लोग उल्टी दस्त रोग से ग्रसित आनी में  80 बूथ पर 3030 बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक आयुष हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर कराणा ने  जाबो में 96 ग्रामीणों का किया हेल्थ चेक अप टौणी देवी में विद्युत विभाग ने कचरा लगाया ठिकाने
-
-
Total Visitor : 1,64,73,291
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy