Friday, April 26, 2024
Follow us on
-
राजनैतिक

पार्टी के संगठनात्मक चुनाव सर्वसम्मति से केन्द्रीय समय सारणी के अनुरूप पूर्ण किए जाएंगे: डा0 राजीव भारद्वाज

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | September 22, 2019 06:59 PM

शिमला,

संगठनात्मक चुनावों के जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों व मण्डल चुनाव प्रभारियों की कार्यशाला आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में समपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठनात्मक चुनावों के सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राजीव भारद्वाज ने की। इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री  पवन राणा, प्रदेश महामंत्री  चंद्रमोहन ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी पुरषोतम गुलेरिया विशेषरूप से उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला की जानकारी देते हुए डा0 राजीव भारद्वाज ने बताया कि बूथ समितियों के चुनाव 21 सितम्बर से शुरू हो चुके हैं जोकि 30 सितम्बर तक सम्पन्न हो जाएंगे। इसके पश्चात 11 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक मण्डल अध्यक्ष का चुनाव, 11 नवम्बर से 30 नवम्बर 2019 तक जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश परिषद सदस्यों का चुनाव होगा। 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2019 के बीच प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए चुनाव होगा।
डा0 राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री  पवन राणा जी ने उपस्थित जिला व मण्डल चुनाव अधिकारियों को संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
डा0 राजीव भारद्वाज ने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक चुनाव सर्वसम्मति से केन्द्रीय समय सारणी के अनुरूप पूर्ण कर लिये जाएगें।
इस बैठक में सुखराम चौधरी, गणेश दत, रतन सिंह पाल, संदीपनी भारद्वाज, सूरत नेगी, रमेश चोजड़,  विनोद चंदेल, नरेश शर्मा, अजय श्याम, संजय सूद, ईश्वर रोहाल, राजपाल सिंह, आशुतोष वैद्य, पवन गुप्ता, लाज कृष्ण, लोकेश्वर शर्मा, विनय गुप्ता, प्रमोद ठाकुर, रामेश्वर शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,72,258
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy