Friday, April 26, 2024
Follow us on
-
राजनैतिक

रविंदर सिंह ठाकुर के अध्यक्षता में चौपाल भाजपा की बैठक का आयोजन

-
बालम गोगटा ब्यूरो हिमालयन अपडेट | September 28, 2019 07:31 PM

नेरवा,

 

चौपाल विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी रविंदर सिंह ठाकुर के अध्यक्षता में चौपाल भाजपा की एक बैठक नेरवा में आयोजित की गई,जिस में चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे ! बैठक में चौपाल भाजपा मंडल के आगामी चुनावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई ! इस अवसर पर मौजूद चौपाल के सभी 39 शक्ति केंद्र प्रमुखों द्वारा 145 पोलिंग बूथों की समीक्षा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन बूथों पर तैनात कार्यकारिणी ही आगामी कार्यकाल तक बनी रहेगी ! इस अवसर चुनाव प्रभारी रविंदर सिंह ठाकुर ने  मौजूद मंडलाध्यक्ष सहित मंडल के 15 पदाधिकारियों,सात मोर्चा अध्यक्षों,तीन राज्य कार्यकारिणी सदस्यों,चार जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों व सदस्यों एवं 39 शक्ति केंद्र प्रमुखों को सम्बोधित  करते हुए संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं चौपाल में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया ! इस अवसर पर चर्चा के दौरान चौपाल भाजपा मंडल की वर्तमान कार्यकारिणी एवं सभी मोर्चों द्वारा पार्टी की मज़बूती के लिए किये कार्यों की सराहना की गई एवं मंडल के पिछले कार्यकाल पर संतोष व्यक्त किया गया ! चौपाल भाजपा मीडिया प्रभारी गगनदीप कालटा ने बताया कि मंडल के चुनावों को लेकर आगामी बैठक 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी ! उधर,पार्टी से निकल रही ख़बरों पर गौर किया जाए तो वर्तमान भाजपा मंडलाध्यक्ष मंगत राम की टीम की पिछली उपलब्धियों को देखते हुए दूसरी पारी के लिए रास्ता लगभग पूरी तरह साफ़ हो चूका है !

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,72,418
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy