Saturday, September 30, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
कमाऊ साबित हो रही देश की सबसे बड़ी हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर जेनरेशन कंपनी एसजेवीएन ।नशा मुक्त ऊना के तहत नोडल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजितराजस्व अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितडाॅ. शांडिल ने ममलीग में विजेताओं को किया सम्मानितरचनात्मक गतिविधियां व्यक्तित्व निर्माण में सहायक - डाॅ. शांडिलआनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार ने जुआगी के धाराबाग में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में लिए गए निर्णयों को लोगों से अवगत करायाकांग्रेस सरकार ने शहरी निकायों की परेशानी बड़ाई, ग्रांट इन एड राशि वापस मंगवाई : धर्माणी भूपेन्द्र शर्मा (हुड्डा) बने भाजपा युवा मोर्चा के आनी मंडल के अध्यक्ष 
-
अंदर की बात

अंदर की बात : भाजपा के गढ़ में दिख रही गड़बड़ और कलह

 
रजनीश शर्मा 7018631199 | January 30, 2022 01:09 PM

 

भोरंज, बड़सर, नादौन व हमीरपुर में अब भाजपा से लड़ रही भाजपा

 हमीरपुर,

चुनावी साल में हमीरपुर जिला में बड़सर, भोरंज, नादौन  व हमीरपुर विस क्षेत्रों में भाजपा सुखद स्थिति में नहीं है। वजह यह है कि इन चारों सीटों पर भाजपा ही भाजपा की जड़ें काटती दिख रही है। भाजपा  सुजानपुर में छोड़ कर अन्य चारों सीटों पर कुनबे की लड़ाई में ही फंसती नजर आ रही है। यदि हालत नहीं सुधरे तो आने वाले चुनावों में भाजपा को हमीरपुर जिला में भारी नुकसान हो सकता है। भोरंज,  और हमीरपुर में कांग्रेस आपस की  रंजिशों के कारण हारती रही लेकिन इस बार यह रंजिशें भाजपा के लोगों में ही दिखना  शुरू हो गई हैं। इसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिल सकता है। इस  कलह व  गड़बड़ का असर भाजपा के गढ़ में दिखना भी शुरू हो गया है।
 
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र
 
वर्तमान में यहां स्वर्गीय जगदेव चंद ठाकुर के पुत्र नरेंद्र ठाकुर विधायक हैं। उन्हे यहां चुनौती मिली है नरेश कुमार दर्जी से। दर्जी वर्तमान में जिला परिषद के वाइस चेयरमैन हैं। वह पिछले 20 साल से ओपन सीट से एससी होते हुए पंचायत प्रधान भी रहे। जिला परिषद चुनावों में नरेश ने विधायक नरेंद्र ठाकुर के पसंद के  भाजपा उम्मीदवार को पटखनी देकर आजाद चुनाव जीत लिया और बड़े नेता के आशीर्वाद से जिला परिषद की वाइस चेयरमैनी भी ले ली। बस  यहीं से गुड्डू 
( एमएलए) और दर्जी ( वाइस चेयरमैन)
आमने सामने आ गए। कथित समाजसेवियों पर विधायक की टिप्पणियों  और एक्शन के बाद अब लड़ाई दिलचस्प दौर में पहुंच चुकी है। नरेश दर्जी भाजपा से टिकट मांगेगे और न मिलने पर समर्थकों के दबाव में आजाद मैदान में उतर सकते हैं।
 
भोरंज विधानसभा क्षेत्र
 
कभी मेवा विस क्षेत्र के नाम से मशहूर रही भोरंज सीट भाजपा के लिए सच में मेवा ही रही है। इस सीट से मिली ताकत का असर बमसन, नादौनंता और हमीरपुर सीटों पर दिखता था। जब तक आईडी धीमान जीवित रहे भोरंज में भाजपा के लिए सब ठीक था। उनकी मृत्यु के बाद उनके बेटे अनिल धीमान को उपचुनावों में टिकट मिला और कांग्रेस सरकार होते हुए  भी वह सीट निकाल गए। गत विस चुनाव के दौरान  2017 भाजपा ने सिटिंग एमएलए डॉक्टर धीमान का  टिकट काटकर वर्तमान विधायक कमलेश कुमारी को दे दिया। डॉक्टर धीमान हाशिए पर चले गए लेकिन उनके साथ जुड़े समर्थक सक्रिय रहे। भोरंज में स्थिति यह है कि डॉक्टर धीमान भाजपा टिकट  के प्रबल  दावेदार हैं और टिकट न मिलने पर समर्थकों के दबाव में आजाद चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।
 
बड़सर विधानसभा क्षेत्र
 
बड़सर में भाजपा की अंदरूनी लड़ाई से लगातार दो बार से कांग्रेस के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के सर जीत का ताज सजता रहा। भाजपा में यहां एक अनार और चार बीमार की स्थिति है। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर के अलावा यहां राकेश शर्मा बबली तथा  कमल नयन भाजपा टिकट के प्रबल दावेदारों में हैं। यहां विनोद ठाकुर के लिए बबली व कमल नयन  खेवनहार बन सकते हैं क्योंकि तीनों का निशाना सीधे बलदेव शर्मा ही है। बलदेव शर्मा तीन बार भाजपा विधायक होने के बावजूद लगातार दो बार चुनाव हार चुके हैं। विनोद ठाकुर की सक्रियता से जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा को कड़ी चुनौती मिल रही है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और अंदर की बात खबरें
विधानसभा में जोर-जोर से गूंजा पत्र बम का मामला नारी शक्ति वंदन विधेयक 'नारी शक्ति' 'राष्ट्र शक्ति' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : योगी दो दोस्तों ने खाली सींरींज से बना दी जेसीबी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने रद्द किया कल होने वाला Post Graduate और B.Ed का Exam हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने HPAS का 23 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली, अगस्त में होगी परीक्षा। हार्ट अटैक से बचना है तो लिंक पर क्लिक करें और पूरा पढ़ें। अंदर की बात :प्राचीन धरोहरों का संरक्षण जरूरी BigBreaking :टांडा मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) RS बाली के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की करवाई री-ज्वाइनिंग* उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सर में लगे 5 टांके, टहलते हुए गिर गए MC चुनाव का संभावित आरक्षण रोस्टर सोशल मीडिया में वायरल, 20 वार्ड आरक्षित
-
-
Total Visitor : 1,56,40,517
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy