Monday, September 25, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ.आरके गुप्ता,एमडी द्वारा मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जेएनवी ऊना के विद्यार्थी कला उत्सव एवं राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में रहे अव्वलज़िला की समस्त ग्राम पंचायतों में 2 अक्तूबर को होगी ग्राम सभा बैठक विधानसभा अध्यक्ष 28 सितंबर को होबार में अंडर- 12 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के होंगे मुख्य अतिथिमैहला में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितउचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर27 सितंबर को चंबा प्रवास पर होंगे  कृषि एवं पशुपालन मंत्री 27 सितंबर से चंबा प्रवास पर होंगे जगत सिंह नेगी
-
राजनैतिक

हर हाल में लड़ूंगा विधानसभा चुनाव : डॉ. धीमान

 
रजनीश शर्मा 7018631199 | February 23, 2022 03:43 PM
डॉक्टर अनिल धीमान

 

हमीरपुर ,
 
चुनावी वर्ष में भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बीच रंज सार्वजनिक रूप धारण करता जा रहा है। वर्तमान भाजपा विधायक कमलेश कुमारी को चुनावी चुनौती भाजपा के ही पूर्व विधायक डॉक्टर अनिल धीमान ने दे डाली है। उन्होंने एलान किया है कि इस बार हर हाल में चुनाव लडूंगा। भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने अटकलों पर विराम लगाते हुए इस बार हर हाल में विधानसभा का चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। 
उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। उनके पिता आईडी धीमान से लेकर खुद उन्होंने भोरंज में पार्टी को खड़ा करने और उसे प्यार, विश्वास और सम्मान के साथ एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
 
लिहाजा पार्टी से टिकट की मांग करना उनका भी हक है। अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके पास और भी विकल्प हैं। वह अपने परिवार के साथ सलाह-मशिवरा कर हर कीमत पर चुनाव लड़ेंगे, चाहे फिर चुनाव चिन्ह कोई भी हो। उन्होंने कहा कि 30 सालों में जो प्यार सम्मान और इज्जत भाजपा के कार्यकर्ताओं को मिलती थी, वो आज नहीं मिल रही है। यही वजह है कि कार्यकर्ता निराश और हताश होकर रह गए हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अज्ञात कारणों से उनका टिकट काटकर बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया गया। पार्टी के फैसले का सम्मान करते हुए पार्टी के साथ ही खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में पार्टी के कार्यकर्ताओं की जमकर अनदेखी हुई है। इससे वे नाराज हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा उनके पिता आईडी धीमान ने भोरंज को विकास के मामले में एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया है। उन्होंने विधायक के छोटे से कार्यकाल में भोरंज के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट विधायक प्राथमिकता में डलवाए जिनका काम आज चल रहा है। 
 
 डॉक्टर धीमान के कैंप में ये हैं साथ
 पूर्व मंडलाध्यक्ष जैमल ठाकुर, जोगिंद्र राणा, महामंत्री विपन अग्निहोत्री, रिपुदमन, ज्ञान वर्मा, अमरोल की प्रधान बीना देवी, पूर्व मंडलाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, जोगिंद्र राणा, जयमल ठाकुर, पूर्व मंडल महामंत्री विपिन अग्निहोत्री, पूर्व भाजपा मीडिया प्रभारी रिपू दमन गुप्ता, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, पूर्व महिला मोर्चा महामंत्री बीना कुमारी, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष ज्ञान शर्मा आदि डॉक्टर धीमान के कैंप में उनके साथ खड़े हैं।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
भाजपा महिला मोर्चा वंदना योगी ने घोषित की अपनी टीम भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी : दुष्यंत 1500 रु प्रति महीने की गारंटी पूरी करें कांग्रेस अन्यथा सरकार के खिलाफ उतरेगी महिलाएं : भाजपा 1500 रु की गारंटी पूरी करो अन्यथा बहनें सड़कों पर उतने के लिए मजबूर होगी : भाजपा सड़के खुलेगी तो ही आएगा राम राज्य : भाजपा भाजपा में नियुक्तियां: शैलेंद्र चौहान और राजेंद्र चौहान कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त भाजपा का दीवार लेखन कार्यक्रम प्रदेश में शुरू: कश्यप भाजपा नेताओं ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश कांगड़ा के साथ भेदभाव कर रही कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर रेट कांट्रैक्ट की सरकार है कांग्रेस सरकार ;कश्यप
-
-
Total Visitor : 1,56,20,030
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy