Sunday, October 01, 2023
Follow us on
-
राजनैतिक

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की भाजपा सरकार के जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 13, 2022 06:13 PM
शिमला,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश  कांग्रेस कमेटी ने आज केंद्र की भाजपा सरकार के जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया।
इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,विधायक नंदलाल,मोहन ब्राक्टा,विक्रमादित्य सिंह,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल सहित,जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छजटा,सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ,कसुम्पटी के ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल  सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के  पदाधाधिकारी व सेवादल के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
सेवादल के पदाधिकारियों ने इस दौरान ईडी के सम्मन के विरोध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से छोटा शिमला स्थित ईडी कार्यलय तक पैदल मार्च किया। पार्टी नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ इस दौरान उन्होंने यहां जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की आलोचना की।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर ईडी के सम्मन पुती तरह राजनीति से प्रेरित है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।
--------------------------------
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान केंद्र की जन विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं का अपमान सहन नही करेगी।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश मे ईडी, इनकम टैक्स,सीबीआई का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठे आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ राजनेतिक षडयंत्र रच रही है।
राठौर ने कहा कि आज देश भर में कांग्रेस ने इसके खिलाफ जन चेतना यात्रा शुरू की है और आज ईडी कार्यलयों के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।
राठौर ने कहा कि आज देश गम्भीर चुनोतियाँ से गुजर रहा है और भाजपा के धुव्रीकरण की राजनीति के चलते  लोगों का बेरोजगारी व महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
भाजपा महिला मोर्चा वंदना योगी ने घोषित की अपनी टीम भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी : दुष्यंत 1500 रु प्रति महीने की गारंटी पूरी करें कांग्रेस अन्यथा सरकार के खिलाफ उतरेगी महिलाएं : भाजपा 1500 रु की गारंटी पूरी करो अन्यथा बहनें सड़कों पर उतने के लिए मजबूर होगी : भाजपा सड़के खुलेगी तो ही आएगा राम राज्य : भाजपा भाजपा में नियुक्तियां: शैलेंद्र चौहान और राजेंद्र चौहान कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त भाजपा का दीवार लेखन कार्यक्रम प्रदेश में शुरू: कश्यप भाजपा नेताओं ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश कांगड़ा के साथ भेदभाव कर रही कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर रेट कांट्रैक्ट की सरकार है कांग्रेस सरकार ;कश्यप
-
-
Total Visitor : 1,56,42,763
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy