Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
खेल

पैरा स्पोर्ट्स नेशनल खेलो में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाली दिव्यांग खिलाड़ियों को उपायुक्त बिलासपुर ने किया सम्मानित

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | February 09, 2023 07:18 PM

बिलासपुर,


बिलासपुर जिला में आज उपायुक्त पंकज राय ने रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से सिटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित किया। गौरतलब है कि पेरा स्पोर्ट नेशनल गेम्स तंजावुर तमिलनाडु में  3 फरवरी से 5 फरवरी 2023 तक  आयोजित की गई जिसमें प्रदेश की 6 महिला दिव्यांग खिलाड़ियों ने  भाग लिया जिसमें उन्होंने क्वार्टर फाइनल तक का रास्ता तय किया।
इस प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर की दो खिलाड़ियों रचना शर्मा , रेणु गौतम , किन्नौर की माला भक्ति , शिमला की सोनिका , सिरमौर की सुमन तथा मंडी की शशि ठाकुर ने भाग लिया।
जिला बिलासपुर के उपायुक्त पंकज राय ने बिलासपुर की रचना शर्मा, रेणु गौतम तथा किन्नौर की माला भक्ति को शॉल और टोपी से सम्मानित किया। उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांगों की खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए खेल विभाग का सहयोग लिया जाएगा। उपायुक्त ने बिना किसी के क्वार्टर फाइनल तक का रास्ता तय करने वाली खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें आश्वासनए भी दिया कि उन्हें बिलासपुर में आगामी प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि उनकी प्रतिभा को और निखारा जा सके।
  इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ निधि पटेल , एसडीएम अभिषेक गर्ग,  
अध्यक्षा अस्पताल कल्याण शाखा रेड क्रॉस सोसाइटी अनुपमा राय, प्रदेश दिव्यांग कल्याण प्रदेश महासचिव दिव्यांग कल्याण संघ, जगदीश ठाकुर, दिव्यांग कल्याण सदस्य विनोद राम रतन भी उपस्थित थे

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और खेल खबरें
रामपुर एच पी एस द्वारा 23वें ICPSU कबड्डी टूर्नामेंट का विधिवत रूप से समापन रामपुर जल विद्युत स्टेशन में 23 वें आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्‌डी टूर्नामेन्ट का आगाज बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन हिमाचल केसरी पहलवान सुखदेव सिंह जम्वाल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष। नील कमल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष। हिमालय रूप कुश्ती अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ बने हमीरपुर केसरी। संजय कुमार (Adv.Supreme Court Of India) बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू आनी में रॉयल क्रिकेट कप  प्रतियोगिता 2024 के आयोजन  बारे बैठक आयोजित  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता
-
-
Total Visitor : 1,64,73,773
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy