Sunday, April 28, 2024
Follow us on
-
खेल

बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन

-
Bureau 7018631199 | March 10, 2024 02:49 PM



मंडी, 

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आयोजित 21 किमी मंडी हॉफ मैराथन बिलासपुर जिला के अनीश कुमार ने जीती। उन्होंने यह दूरी 1ः10ः40 सेकंड में पूरी की।उन्हें 21,000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को डीआईजी मध्य क्षेत्र जी. सिवा कुमार ने सम्मानित किया। दूसरा स्थान मंडी के राजेन्द्र कुमार ने प्राप्त किया और तीसरा स्थान मंडी के रमेश कुमार ने प्राप्त किया।  
महिलाओं की 11 किमी की हॉफ मैराथन में कांगड़ा की गारगी प्रथम स्थान पर रही। उन्होंने यह दूरी 47ः50 सेकंड में पूरी की। उन्हें 15,000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।  दूसरे स्थान पर मंडी के बल्ह की मानसी ठाकुर रही और तीसरे स्थान पर जोगिन्द्रनगर की आस्था रही।
तीन किमी फन दौड़ के 10 से 16 आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर सौरभ ठाकुर, दूसरे स्थान पर गौरव और तीसरे स्थान पर आदित्य कुमार रहे। 17 से 35 आयु वर्ग में चमन लाल प्रथम, रूस्तम दूसरे और बक्शीश तीसरे स्थान पर रहे। 36 से 60 आयु वर्ग में तारा चंद प्रथम, सुख राम दूसरे और तुलसी राम तीसरे स्थान पर रहे। 60 से अधिक आयु वर्ग में गोपाल सिंह प्रथम, हरबंस सिंह दूसरे और सुरेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। तीन किमी फन दौड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 4100, द्वितीय को 3100 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 2100 रुपये की राशि भेंट कर सम्मानित किया गया।
 पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था।
इस अवसर पर युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी दीप्ती वैद्य, डीएसपी हैडक्वार्टर देव राज, आईपीएस प्रोबेशनर गौरवजीत सिंह, एचपीएस प्रोबेसनर रश्मि सहित पुलिस महकमे के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और खेल खबरें
रामपुर एच पी एस द्वारा 23वें ICPSU कबड्डी टूर्नामेंट का विधिवत रूप से समापन रामपुर जल विद्युत स्टेशन में 23 वें आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्‌डी टूर्नामेन्ट का आगाज हिमाचल केसरी पहलवान सुखदेव सिंह जम्वाल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष। नील कमल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष। हिमालय रूप कुश्ती अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ बने हमीरपुर केसरी। संजय कुमार (Adv.Supreme Court Of India) बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू आनी में रॉयल क्रिकेट कप  प्रतियोगिता 2024 के आयोजन  बारे बैठक आयोजित  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता अंकिता नेशनल जूडो में भाग लेने के लिए राजस्थान रवाना
-
-
Total Visitor : 1,64,75,719
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy