Saturday, September 30, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
नशा मुक्त ऊना के तहत नोडल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजितराजस्व अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितडाॅ. शांडिल ने ममलीग में विजेताओं को किया सम्मानितरचनात्मक गतिविधियां व्यक्तित्व निर्माण में सहायक - डाॅ. शांडिलआनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार ने जुआगी के धाराबाग में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में लिए गए निर्णयों को लोगों से अवगत करायाकांग्रेस सरकार ने शहरी निकायों की परेशानी बड़ाई, ग्रांट इन एड राशि वापस मंगवाई : धर्माणी भूपेन्द्र शर्मा (हुड्डा) बने भाजपा युवा मोर्चा के आनी मंडल के अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण कानून बनने पर महिलाओं को बधाई दी
-
हरियाणा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, सभी सुरक्षित

 
Bureau Himalayan update 7018631199 | April 09, 2023 01:52 PM
Picture Source Google

 

हरियाणा,

हरियाणा के हिसार में गांव मतलौडा के पास पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी के आगे नील गाय के आने से यह हादसा हुआ था। गाड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल के अलावा वरिष्ठ नेता धर्मवीर गोयत भी थे।

फिलहाल सभी सुरक्षित है। गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद सभी लोग दूसरी गाड़ी में बैठकर गांव घिराय की तरफ रवाना हो गए, जहां इन्हें विश्व चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा के सम्मान समारोह में शिरकत करनी है।

भूपेंद्र हुड्डा के पीएसओ सतीश राठी ने बताया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार सुबह गांव बनभौरी में एक कार्यकर्ता के यहां चाय कार्यक्रम में गए थे। यहां से वह गाड़ी में सवार होकर गांव घिराय की तरफ रवाना हुए। उनके काफिले में एक पायलट गाड़ी के अलावा 4-5 अन्य गाड़ियां भी शामिल थीं।

गांव मतलौडा के पास गांव के सामने अचानक एक नील गाय आ गई। गाड़ी के चालक ने नील गाय को बचाने की कोशिश की, लेकिन बावजूद इसके वह गाड़ी से टकरा गई। गनीमत यह रही कि चालक ने गाड़ी को नियंत्रित कर लिया।

 

साथ ही गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए, जिससे बचाव हो गया। मगर नील गाय की टक्कर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। भूपेंद्र सिंह हुड्डा चालक के साथ वाली सीट पर ही बैठे थे। इसके बाद वह दूसरी गाड़ी में बैठकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हरियाणा खबरें
राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के भवन का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य– कुलदीप सिंह पठानिया अधिकारी आपसी तालमेल के साथ तीव्रता से कार्य करें - अनुराग सिंह ठाकुर वनकाम गुड़गाँव की गोष्ठी में कवियों ने बिखेरे कविता के विविध रंग भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया बैठक रोहतक में सम्पन्न; प्राची खुराना नोएडा प्राधिकरण के इंदिरा गांधी कला केंद्र ऑडीटोरियम में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 'इलाहाबाद विश्वविद्यालय पुरा छात्र परिषद' द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित आनी ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया शुरु हरियाणा गौरव सुनील शर्मा का नाम इंडियन रिकॉर्ड बुक में शामिल आईटीआई में प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर स्पॉट राउंड 16 से 18 नवम्बर तक                       तीन दिवसीय कार्यशाला का जिला राजस्व अधिकारी ने किया शुभारंभ  आंगनवाडी सहायिका के रिक्त पदों के साक्षात्कार 4 सितम्बर को
-
-
Total Visitor : 1,56,40,412
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy