Saturday, September 30, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री ने बरसात में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अमूल्य योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना की"दृष्टिपत्र" महाविद्यालय की प्रगति, दिशा-दशा एवं विकास के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज - विक्रमादित्य सिंहमशरूम कल्टीवेशन हेतू प्रशिक्षण 5 अक्तूबर से शुरू- संदीप ठाकुरमंडी में 8 केंद्रों पर होगी एचएएस परीक्षाप्राकृतिक खेती को अपनाकर सफलता की कहानी लिखी हरोली के प्रगतिशील किसान विजय कुमार ने, प्रतिमाह कमा रहे 20 हज़ारएलआर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने एक बार फिर से यूनिवर्सिटी रैकिंग में हासिल किए तीन स्थान ।रेलवे कर्मचारी ने फंदा लगाकर जीवन लीला करी समाप्त रामपूर एचपीएस द्वारा 1 अक्तूबर "स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2023" के रूप में मनाया जाएगा।
-
कर्मचारी

अपर महानिदेशक एसएसबी ज्योर्तिमय चक्रवर्ती ने किया प्रशिक्षण केंद्र सराहन का दौरा

 
December 12, 2018 07:32 PM

 

रामपुर बुशहर, 

सशस्त्र सीमा बल के अपर महानिदेशक ज्योर्तिमय चक्रवर्ती, भारतीय पुलिस सेवा, नई दिल्ली द्वारा हिमाचल प्रदेश के सराहन बुशैहर में स्थापित प्रशिक्षण केन्द्र सशस्त्र सीमा बल का भ्रमण किया गया। इस मौके पर ज्योर्तिय चक्रवर्ती द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र सराहन में वर्तमान समय में प्रगतिशील 81 एम.एम. मोर्टार पाठ्यक्रम के प्रशिक्षुओं से विभिन्न विषयों पर परिचर्चा की गयी। प्रत्येक प्रशिक्षु की मोर्टार संचालन क्षमता एवं दक्षता को स्वयं परखा गया क्योंकि इस अश्त्र के संचालन में पूर्ण प्रशिक्षण एवं पारंगता प्राप्त न होने पर जान-माल हानि का भी खतरा रहता हैं। चक्रवर्ती द्वारा बतलाया गया कि आज के इस माहौल में जिस प्रकार विश्व परिपटल में अशांति का माहौल बन रहा है उसके लिए भारतवर्ष को अपनी आत्मसुरक्षा, दृढ़ता एवं शत्रु देशों व राष्ट्र्विरोधी ताकतों के प्रत्योत्तर हेतु भारतीय सेना एवं केन्द्रीय पुलिस बलों को आधुनिक हथियारों, आयुद्वों एवं विभिन्न तकनीकों में प्रशिक्षण प्रदान कर सेना एवं अद्र्वसैनिक बलों को आधुनिक एवं विभिन्न शस्त्त्रों के संचालन व परिचालन में पारंगत बनाना है। इसी उद्देश्य के लिए भारत सरकार, गृह मंत्रालय के अधीन सशस्त्र सीमा बल द्वारा हिमांचल प्रदेश के सराहन बुशैहर में प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा सशस्त्र सीमा बल कार्मिकों के अतिरिक्त विभिन्न केन्द्रीय पुलिस बलों एवं प्रदेशों के पुलिस बल कार्मिकों को 81 एम. एम. मोर्टार फायरिंग, 7.62 एम.एम.जी. फायरिग, काउंटर इन्सरजेन्सी एवं जंगल वार फेयर इत्यादि का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर हथियारों/आयुद्वों में दक्षता एवं विपरीत व विषम परिस्थितियों में निर्वाह करने हेतु पारंगत किया किया जा रहा है। 

अपर महानिदेषक सषस्त्र सीमा बल ज्योर्तिय चक्रवर्ती जी द्वारा सषस्त्र सीमा बल के प्रशिक्षण क्षेत्र परिसर, फायरिंग रेंज का भी निरीक्षण किया गया एवं प्रदान किये जा रहे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर संतोष व्यक्त किया व  प्रशिक्षण केन्द्र सराहन में कार्यरत अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों की सराहना कर भविष्य में इसी प्रकार के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के लिए निर्देशित किया। वर्तमान समय में प्रषिक्षण केन्द्र सराहन में 81 एम. एम. मोर्टार एवं 7.62 एम.एम.जी. कोर्स के 9वें बैच में विभिन्न वाहिनियों से 29 प्रशिक्षु कार्मिक सम्मिलित हुए एवं प्रशिक्षण पूर्ण किया। उपरोक्त जानकारी कमांडेंट कृष्ण् लाल पुरी प्रशिक्षण केन्द्र सशस्त्र सीमा बल सराहन द्वारा प्रदत्त की गयी।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और कर्मचारी खबरें
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण इंटक यूनियन द्वारा चुने गए नवनिर्वाचित सदस्य आऊटर सराज जेसीबी यूनियन के प्रधान बनें रफ्तार ठाकुर पत्रकार को मातृ शोक अगर नहीं हुई बहाली तो कोर्ट ही रास्ता https://youtu.be/qXATpyE-GII कोरोना ने फिर छीना मजदूरों का रोजगार,राजधानी में दो दिन बंद के चलते मजदूरों को लॉक डाउन का भय, पलायन शुरू https://youtu.be/zCLY68qKGlk बजट में पुरानी पेंशन बहाल न होने से न्यू पेंशन कर्मचारी संघ नाखुश https://youtu.be/vFVt3UOrtuQ करुणामूलक भर्ती को जल्द भरने की मांग को लेकर संघ का विधानसभा के बाहर धरना शास्त्री पद की बैच आधार पर भर्ती के लिए काउन्सिलिंग 17 व 18 फरवरी 2021 को सभी पंजीकृत निर्माण मज़दूरों को जल्दी सहायता प्रदान करने की मांग पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रेस क्लब शिमला ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सौंपा ज्ञापन
-
-
Total Visitor : 1,56,40,133
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy