Thursday, May 02, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
अक्षिता रही तीनों संकायों में प्रथम ,टौणी देवी  स्कूल का परीक्षा परिणाम  92.4   प्रतिशत रहाजिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने चिड़गांव के सुन्धा मतदान केंद्र का किया निरीक्षण सुजानपुर में भाजपा और कांग्रेस का एक धड़ा राकेश ठाकुर को आजाद लड़वाने को बना रहा दबावडीसी व एसपी ने जुब्बल विस क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणबड़सर में किसान मोर्चा की बूथ विजय संकल्प बैठक आयोजितहमीरपुर से अनुराग के खिलाफ कांग्रेस में सतपाल को उतारने की "राय ज्यादा "प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भपीएम श्री आदर्श विद्यालय आनी का बोर्ड 10+2  रिजल्ट में जलवा बरकरार* 
-
छत्तीसगढ़

देश-विदेश के साहित्यकारों से 22 सम्मान एवं पुरस्कार हेतु पुस्तकें आमंत्रित

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | July 16, 2023 06:52 PM

 

बिलासपुर (छ.ग.),

छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत साहित्यिक संस्था ‘'कवि लोक साहित्य परिषद’' बिलासपुर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में साहित्य की उत्कृष्टता के आधार पर देश-विदेश के साहित्यकारों से 22 सम्मान एवं पुरस्कार हेतु पुस्तकें नि:शुल्क आमंत्रित हैं। कोषाध्यक्ष राम रतन श्रीवास ‘'राधे राधे'’ ने हमारे संवाददाता को बताया कि यह साहित्य जगत के इतिहास में पहली बार एक ही मंच पर यह सम्मान प्रदान किए जाएंगे , इससे इसकी भव्यता का आंकलन लगाया जा सकता है। सम्मान की श्रेणी में-- "चक्रवर्ती सम्राट महापद्म नंद सम्मान'’- स्व. शांति बाई श्रीवास एवं स्व. बिसाहू राम श्रीवास की स्मृति में राम रतन श्रीवास ‘राधे राधे’ के द्वारा, ‘अंकुर नवोदित हस्ताक्षर सम्मान’- स्व. मंगल दास मानिकपुरी की स्मृति में प्रकाश दास मानिकपुरी ‘प्रबल’ के द्वारा, ‘अटल साहित्य प्रेरणा सम्मान’- स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विरेन्द्र दास मानिकपुरी ‘सनत’ के द्वारा। ‘आचार्य द्विवेदी भाषा रत्न सम्मान’- स्व. सुमन तिवारी एवं स्व. डॉ. जवाहर लाल तिवारी की स्मृति में सुजश कुमार शर्मा के द्वारा, ‘टैगोर साहित्य साधक सम्मान’- स्व.नोखे लाल साहू की स्मृति में सुरेश कुमार साहू के द्वारा, ‘दिनकर राष्ट्रीय चेतना सम्मान’- स्व. गीतावली देवी एवं स्व.गणेश साव की स्मृति में प्रभात रंजन के द्वारा, ‘दुष्यंत ग़ज़ल शिल्पी सम्मान’- स्व. हर्षदा बेन शाह एवं स्व. सूर्यकांत शाह (डाया भाई) की स्मृति में मनीष कुमार शाह के द्वारा, नरेंद्र श्रीवास्तव गीत चेतना सम्मान’ - स्व.भागीरथी पैगवार एवं स्व.श्याम देवी की स्मृति में सुरेश पैगवार के द्वारा, ‘नागार्जुन लोक साहित्य सम्मान’- स्व. शांति देवी साह एवं स्व. रामानंद साह की स्मृति में अर्जुन कुमार ‘अश्क’ द्वारा, ‘नारी नवचेतना सृजन सम्मान’- स्व. सादमती मिरी एवं स्व. ननकू मिरी की स्मृति में संतोष मिरी ‘हेम’ के द्वारा, ‘निराला शब्द साधक सम्मान’- स्वर्गीय महात्मा राम साहू की स्मृति में अजय कुमार साहू के द्वारा,‘पं. वासुदेव मिश्र सारस्वत सम्मान’- स्व. पंडित वासुदेव मिश्र की स्मृति में बिहारी लाल खत्री ‘बेचैन’ के द्वारा, ‘पलाश साहित्य अनुभूति सम्मान’- स्व. बोध राम श्रीवास की स्मृति में रामकुमार श्रीवास ‘कुमार पलाश’ के द्वारा,‘मुकुटधर पाण्डेय रचनाधर्मिता सम्मान’- स्व. दुलौरिन श्रीवास एवं स्व. पंचम श्रीवास की स्मृति में राकेश कुमार श्रीवास ‘पथिक’ के द्वारा, ‘मुक्तिबोध नवचेतना सम्मान’- स्व. चंपा देवी तिवारी एवं स्व.जगन्नाथ तिवारी की स्मृति में शरद शर्मा के द्वारा, ‘राहत इंदौरी तहज़ीब सम्मान’- स्व. महमूदा ख़ातून की स्मृति में नादिर अहमद ख़ान के द्वारा, ‘विद्या दान साहित्य सम्मान’- स्व. विद्याधर खम्हारी एवं स्व. दानीराम खम्हारी की स्मृति में गुलशन खम्हारी ‘प्रद्युम्न’ के द्वारा, ‘विमल मित्र साहित्य बोध सम्मान’- स्व. हिना हयात ‘नग़मा’ की स्मृति में एस.एम. ख़ुर्शीद हयात के द्वारा, ‘शानी साहित्य संज्ञा सम्मान’- स्व. टी. जानकी राव की स्मृति में टी. श्रीनिवास राव के द्वारा ‘श्रीलाल शुक्ल व्यंग्य साहित्य सम्मान’- स्व. टी. जानकी राव की स्मृति में टी. श्रीनिवास राव के द्वारा, ‘सर्वोदय साहित्य सृजन सम्मान’- स्व. कालिंद्री दुबे एवं स्व.गोदावरी तिवारी की स्मृति में श्रीमती सोमप्रभा तिवारी के द्वारा,‘सुभद्रा नारी अस्मिता सम्मान’- स्व. एन. आर. मौर्य की स्मृति में श्याम कुमार मौर्य के द्वारा प्रदान किया जाएगा।
यह पुरस्कार एवं सम्मान संस्था की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर पुस्तकों की उत्कृष्टता के आधार पर चयनित पुस्तकों के लेखकों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र तथा रु. 5100/- की राशि भेंट की जाएगी। सम्मान एवं पुरस्कार हेतु वर्ष 2019 से वर्ष 2023 के मध्य प्रकाशित पुस्तकें प्रेषित की जा सकती हैं। पुस्तक की तीन प्रतियाँ संस्था को प्रेषित की जानी चाहिए। पुस्तक हिंदी साहित्य की किसी भी विधा में हो सकती है। पुस्तकों के साथ निर्धारित प्रपत्र में घोषणा-पत्र अवश्य संलग्न करें। निर्णायक मंडल के द्वारा चयनित पुस्तकें सर्वमान्य होगा। साहित्यकारों द्वारा पुस्तकें प्रेषित करने का पता-- सुजश कुमार शर्मा, रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर, आर. टी. एस. कॉलोनी, जिला- बिलासपुर, छत्तीसगढ़, पिन कोड-495004. पुस्तक प्रेषित करने की सूचना ई-मेल एड्रेस -- kaviloksahityaparishad@gmail.com या वाट्सएप्प नंबर – 8827320071 पर देनी होगी। संस्था को पुस्तक प्राप्त होने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 है।

-
-
Have something to say? Post your comment
Total Visitor : 1,64,87,178
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy