Saturday, May 04, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
बाहु मेला धूमधाम से सम्पन्न हिमाचली गायक राज ठाकुर के नाम रही रात्रि सांस्कृतिक संध्याजमा दो विद्यालय निरमंड में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजितआनी में सचेत संस्था के रक्तदान शिविर में 160 लोगों ने किया रक्तदानसेक्टर अधिकारियों के लिए  ईवीएम प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित कांग्रेस हार से भयभीत , शीर्ष नेतृत्व सुरक्षित सीट के लिए कर रहा भागदौड़ : अनुराग ठाकुरनए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्गऊना जिले में मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित मिलेंगे मतदान केंद्र सुशील शर्मा ने एसजेवीएन के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया
-
खेल

अंडर 19 छात्रा वर्ग में सांस्कृतिक स्पर्धा में कन्या विद्यालय आनी का रहा दबदबा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | October 17, 2023 07:30 PM
 
आनी,
 
खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल में अंडर-19 छात्र व छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है । जिसका आगाज़ 12 अक्टूबर को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के कर कमलों द्वारा हुआ। समापन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू "बुद्धि सिंह ठाकुर" बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिले के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी देशभर में नाम कमा चुके हैं। जिसके लिए उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी है।
बागीपुल स्कूल के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश ठाकुर ने बताया कि सांस्कृतिक प्रतियोगिता को दो चरणों में बांटा गया था जिसमें से बीते रोज छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में लडकों में 52 स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जबकि छात्रा वर्ग में 46 स्कूलों के 495 प्रतिभागी छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में कन्या विद्यालय आनी का दबदबा रहा। जिसमें सोलो सांग में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी ने पहला स्थान जबकि कन्या स्कूल आनी दूसरे स्थान पर रहा। सोलो सांग क्लासिक  में कन्या विद्यालय सुलतानपुर प्रथम रहा। एकल गीत में कन्या विद्यालय आनी प्रथम जबकि माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  आनी दूसरे स्थान पर रहा। संस्कृत गितिका में निरमंड स्कूल प्रथम जबकि माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी दूसरे स्थान पर रहा।शलोकोच्चारण में कन्या विद्यालय आनी प्रथम.जबकि माॅडल स्कूल आनी दूसरे स्थान पर रहा।
ग्रुप सांग में कन्या विद्यालय सुलतानपुर प्रथम जबकि कन्या विद्यालय आनी दूसरे स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में निरमंड प्रथम जबकि माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी दूसरे स्थान पर रहा।
वन एक्ट पले में कन्या विद्यालय आनी प्रथम जबकि बागीपुल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में कन्या विद्यालय आनी प्रथम जबकि नित्थर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और खेल खबरें
रामपुर एच पी एस द्वारा 23वें ICPSU कबड्डी टूर्नामेंट का विधिवत रूप से समापन रामपुर जल विद्युत स्टेशन में 23 वें आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्‌डी टूर्नामेन्ट का आगाज बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन हिमाचल केसरी पहलवान सुखदेव सिंह जम्वाल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष। नील कमल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष। हिमालय रूप कुश्ती अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ बने हमीरपुर केसरी। संजय कुमार (Adv.Supreme Court Of India) बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू आनी में रॉयल क्रिकेट कप  प्रतियोगिता 2024 के आयोजन  बारे बैठक आयोजित  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता
-
-
Total Visitor : 1,64,90,414
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy