Sunday, May 05, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
मेदांता गुडगांव के विशेषज्ञों द्वारा नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन कर्मियों को दिया सीपीआर पर प्रशिक्षणन्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एक अग्रणी साधारण बीमा कंपनी) और हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (क्षेत्र का एक स्थापित क्षेत्रीय बैंक) ने एक समझौते के अनुसार हस्ताक्षर किए।टौणी देवी में बेशक दो-दो पब्लिक टॉयलेट, फिर भी यात्री खुले में जाने को मजबूर महिला यात्रियों को आ रही खासी दिक्कतजिला स्तरीय आनी मेला सात से मई तक देवी देवताओं के आगमन से शुरू होगा प्राचीन मेलाबाहु मेला धूमधाम से सम्पन्न हिमाचली गायक राज ठाकुर के नाम रही रात्रि सांस्कृतिक संध्याजमा दो विद्यालय निरमंड में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजितआनी में सचेत संस्था के रक्तदान शिविर में 160 लोगों ने किया रक्तदानसेक्टर अधिकारियों के लिए  ईवीएम प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित 
-
धर्म संस्कृति

शिमला के कालीबाड़ी में बंगाली महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, नवरात्रे के बाद विजयदशमी पर मां दुर्गा को दी विदाई।

-
Bureau 7018631199 | October 24, 2023 07:45 PM

 

शिमला,

पूरे देश में आज बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजय दशमी मनाया जा रहा है। शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में भी वर्षो से मनाए जा रहें दुर्गा उत्सव पर बंगाली महिलाओं ने आज एक दूसरे को सिंदूर लगा और प्रसाद खिला कर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की और देश प्रदेश की सुख शांति का मां से आशीर्वाद लिया। उत्सव के समापन पर मां दुर्गा की पुजा अर्चना के बाद माता को विसर्जन के लिए विदा किया गया।

इस मौके पर बंगाली मूल की महिलाओं ने माता का श्रृंगार किया और परिवार के सुख शांति का आशीर्वाद मांगा। बंगाली महिलाओं का कहना है कि नवरात्र के मौके पर नौ दिन मायके में रहने के बाद आज माता को ससुराल से विदाई दी जाती है इसलिए आज के दिन नाच गा कर और सिंदूर की होली खेल कर माता को विदाई दी गई है। उन्होंने बताया कि एक तरफ विदाई का दुःख होता है तो दूसरे तरफ मां फिर आएगी इसकी खुशी भी है।

 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
-
-
Total Visitor : 1,64,92,311
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy