Monday, April 29, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

राज्यपाल ने सुजानपुर में राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ किया

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | March 23, 2024 07:52 PM

शिमला,


हमीरपुर ज़िले की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्रस्तरीय होली उत्सव शनिवार को पारंपरिक भव्य शोभायात्रा एवं पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हो गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया और ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ उत्सव का शुभारंभ किया।
उन्होंने सुजानपुर के चौगान में विभिन्न विभागों, संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन भी किया।
राज्यपाल ने इस अवसर पर लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सबके मंगलमय जीवन की कामना की।
इससे पहले, सुजानपुर पहुंचने पर राज्यपाल का राष्ट्र स्तरीय होली आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी पदम चंद, एडीसी मनेश यादव, एसडीएम एवं मेला अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा, मेला पुलिस अधिकारी एएसपी राजेश कुमार और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया तथा उन्हें उत्सव से संबंधित परंपराओं एवं प्रबंधों से अवगत करवाया।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री मजबूत लोकतंत्र में सभी मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी अति महत्वपूर्ण बिंदल ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज कहा माल मालको का मशुरी खुद की मोदी है तो मुमकिन है, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है : बिंदल पीएम मोदी ने कृषि सेक्टर में लाई क्रांति: अनिल काकू  आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की जिला मुख्यालय चंबा  में  मतदाता जागरूकता के उपलक्ष्य में साइकिल रैली आयोजित चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया जिला हमीरपुर के 5 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे कुल 532 मतदान केंद्र: अमरजीत सिंह स्वीप टीम ने खाहली मतदान केन्द्र में जगाई मतदान की अलख
-
-
Total Visitor : 1,64,78,269
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy