Thursday, May 09, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यपाल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ कियालोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएमराजकीय उच्च विद्यालय चूड़ी में कैरियर व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।व्यय पर्यवेक्षकों ने जिला अधिकारियों और निगरानी टीमों के साथ की बैठक10 को नामांकन पत्र भरेंगे रायजादा, राजेंद्र राणा , कैप्टन रणजीत और इंद्र , 11  को अनुराग 13 को रविंद्र डोगरा और 14  को सुभाष ढटवालिया भरेंगेषड्यंत्रकारी न यहां टिके न वहां टिक पाएंगे, धोखेबाजों को जनता सिखाएगी सबक : प्रेम कौशलबिलासपुर के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुरआनी मेले की  पहली संध्या में हिमाचली फोक सिंगर  किशन वर्मा. पॉल सिंह. डाबे राम कूल्लवी और टविंकल ने बेहतरीन प्रस्तुति से मचाया धमाल
-
हिमाचल

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | April 27, 2024 06:39 PM
 
 
शिमला,
 
उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों में हिमाचल प्रदेश के मतदाता खरीद फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक चुनी हुई सरकार को धनबल से गिराने की साजिश रची जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को क्लंकित करने के कुकृत्य को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें और 6 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी भारी मतों से विजय हासिल करेगी। 
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक आम परिवार से निकलकर कड़ी मेहनत के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं, इसीलिए वे जन समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। उनके नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने जन कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं तैयार की और उन्हें धरातल पर उतारा। मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू सीधे बालिका आश्रम गए और उनकी मुश्किलों को समझते हुए अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने देश के इतिहास में पहली बार अनाथ बच्चों के लिए कानून बनाकर उन्हें चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया। 
उप मुख्य सचेतक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आकर प्रदेश की महिलाओं के साथ किए गए 1500 रूपये प्रति माह पैंशन प्रदान करने के वायदे को पूरा करके एक इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बार बार चुनाव आयोग के पास जाकर पैंशन को रोकने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन भाजपा के विरोध के बावजूद वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं को 1500 रूपये पैंशन हर हाल में प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि जून महीने में 3000 रूपये महिलाओं के खाते में जमा किए जांएगे। 
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति करती है जबकि कांग्रेस पार्टी का एजेंडा विकास है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ की बुनियाद पर केन्द्र में सरकार बनाई और 10 साल तक देश की जनता को गुमराह किया। इसलिए भाजपा नेता चुनाव में विकास की बात न कर धर्म, जाति के आधार पर देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन देश की जनता अब भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है और उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर ही दम लेगी। 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
राज्यपाल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम राजकीय उच्च विद्यालय चूड़ी में कैरियर व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। व्यय पर्यवेक्षकों ने जिला अधिकारियों और निगरानी टीमों के साथ की बैठक 10 को नामांकन पत्र भरेंगे रायजादा, राजेंद्र राणा , कैप्टन रणजीत और इंद्र , 11  को अनुराग 13 को रविंद्र डोगरा और 14  को सुभाष ढटवालिया भरेंगे षड्यंत्रकारी न यहां टिके न वहां टिक पाएंगे, धोखेबाजों को जनता सिखाएगी सबक : प्रेम कौशल बिलासपुर के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आनी मेले की  पहली संध्या में हिमाचली फोक सिंगर  किशन वर्मा. पॉल सिंह. डाबे राम कूल्लवी और टविंकल ने बेहतरीन प्रस्तुति से मचाया धमाल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में बच्चों ने समझी चुनावी प्रक्रिया सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये दे रही सरकार : सीएम
-
-
Total Visitor : 1,65,00,312
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy