Monday, April 29, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

सुजानपुर से पूर्व विधायक ठाकुर कर्म सिंह के बेटे जतिंदर ने मांगा कांग्रेस टिकट

-
रजनीश शर्मा । | March 26, 2024 06:08 PM


हमीरपुर,

हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र  में कांग्रेस में हुई बगावत के बाद अब नए चेहरे कांग्रेस टिकट की रेस में है। इसी कड़ी में करीब 22 वर्ष ऊहल पंचायत के प्रधान तथा पुराने बमसन से कांग्रेस विधायक रहे स्वर्गीय कर्म सिंह ठाकुर के बेटे जतिंदर कुमार ने कांग्रेस टिकट की मांग की है।

इस बारे में उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर अपना पक्ष रखा है। राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से संबंधित जतिंदर की माता नर्वदा  ठाकुर हिमाचल की पहली महिला जिला परिषद चेयरमैन थी। स्वर्गीय कर्म सिंह भी हमीरपुर ब्लॉक समिति के चेयरमैन रह चुके थे। जतिंदर कुमार ने कहा कि उनके परिवार ने कांग्रेस की सेवा की है, यदि पार्टी मौका देती है तो वह भी पूरी निष्ठा से पार्टी और लोगों की सेवा करेंगे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री मजबूत लोकतंत्र में सभी मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी अति महत्वपूर्ण बिंदल ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज कहा माल मालको का मशुरी खुद की मोदी है तो मुमकिन है, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है : बिंदल पीएम मोदी ने कृषि सेक्टर में लाई क्रांति: अनिल काकू  आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की जिला मुख्यालय चंबा  में  मतदाता जागरूकता के उपलक्ष्य में साइकिल रैली आयोजित चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया जिला हमीरपुर के 5 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे कुल 532 मतदान केंद्र: अमरजीत सिंह स्वीप टीम ने खाहली मतदान केन्द्र में जगाई मतदान की अलख
-
-
Total Visitor : 1,64,77,665
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy