Monday, April 29, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

मेरा नाम है न अभियान के अन्तर्गत शिक्षण संस्थानों में बनाए जाएंगे कैंपस एंबेसडर

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | March 28, 2024 07:34 PM

डाइट मंडी के अजय कुमार और नैंसी बने कैम्पस एम्बेसडर

मंडी,

सदर मंडी विधानसभा में लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को हासिल करने के लिए चल रहे विशेष अभियान मेरा नाम है न के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में संस्थान स्तर पर कैंपस एंबेसडर नियुक्त किए जांएगे। जो मतदाता जागरूकता के लिए विशेष कार्य करंेगे। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि डाइट मंडी में अजय कुमार और नैंसी को कैंपस एंबेसडर बनाया गया है।

अभियान के अंतर्गत मंडी विधानसभा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन और नारा लेखन का आयोजन किया जा रहा हैं। वीरवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट मंडी में नारा लेखन और पोस्टर मेंिकंग गतिविधियों आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में संस्थान के प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर भविष्य में जव भी चुनाव होंगे मतदान करने का प्रण लिया।
उन्होंने बताया इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को उनका नाम मतदाता सूची में होने की पुष्टि करवा कर उनके हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। अगर किसी 18 वर्ष के युवा का नाम सूची में नहीं है तो उसको रजिस्टर करवाया जाएगा। अगर किसी के नाम में त्रुटि है तो उसे भी ठीक किया जाएगा ताकि वह लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा ले सके।
नोडल अधिकारी स्वीप 33 मंडी विधानसभा सुभाष चंद और सूरज मणि ने बताया कि मेरा ना है न अभियान के अंतर्गत सभी पाठशालाओं में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।  वीरवार को डाइट में कार्यक्रम आयोजित किया गया और विद्यार्थियों को वोट के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री मजबूत लोकतंत्र में सभी मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी अति महत्वपूर्ण बिंदल ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज कहा माल मालको का मशुरी खुद की मोदी है तो मुमकिन है, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है : बिंदल पीएम मोदी ने कृषि सेक्टर में लाई क्रांति: अनिल काकू  आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की जिला मुख्यालय चंबा  में  मतदाता जागरूकता के उपलक्ष्य में साइकिल रैली आयोजित चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया जिला हमीरपुर के 5 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे कुल 532 मतदान केंद्र: अमरजीत सिंह स्वीप टीम ने खाहली मतदान केन्द्र में जगाई मतदान की अलख
-
-
Total Visitor : 1,64,77,543
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy