Thursday, May 09, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुरआनी मेले की  पहली संध्या में हिमाचली फोक सिंगर  किशन वर्मा. पॉल सिंह. डाबे राम कूल्लवी और टविंकल ने बेहतरीन प्रस्तुति से मचाया धमालकन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में बच्चों ने समझी चुनावी प्रक्रियासफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये दे रही सरकार : सीएमआनी  मेले के दूसरे दिन  महिला मंडल. स्कूली बच्चों व लोक कलाकारों ने पेश की लोकसंस्कृति की झलक भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक ने कड़ी निगरानी के दिए निर्देशव्यय पर्यवेक्षक ने बंगाणा में अधिकारियों के साथ की बैठक*राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस
-
देश

भारत की जांच क्षमता में तेजी से वृद्धि; कुल जांच संख्या 13.5 करोड़ तक पहुंची

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | November 25, 2020 07:18 PM



जांच की संख्या बढ़ने के बावजूद कोविड मामलों की पॉजिटिव दर में लगातार गिरावट

 
 दिल्ली ,

भारत ने कोविड-19 की जांच करने के बुनियादी ढांचे में जनवरी 2020 से लगातार वृद्धि का प्रदर्शन किया है, जिसके परिणामस्वरूप जांच की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है।

पिछले 24 घंटों में की गई 11,59,032 जांचों के साथ, कुल टेस्ट संख्या 13.5 करोड़ (13,48,41,307) तक पहुंच चुकी है।

निरंतर आधार पर व्यापक और विस्तृत परीक्षण के परिणामस्वरूप मामलों की पॉजिटिव दर में कमी आई है। राष्ट्रीय स्तर पर कोविड मामलों के पॉजिटिव होने की दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है जो यह दर्शाता है कि, संक्रमण के प्रसार की दर प्रभावी रूप से सीमित है। पॉजिटिव मामलों की दर लगातार गिरती जा रही है और अब यह 6.84 प्रतिशत तक पहुंच गई है।


http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001QAXJ.jpg

वर्तमान में पॉजिटिव मामलों की घटती प्रवृत्ति देश में उपलब्ध परीक्षण सुविधाओं के व्यापक विस्तार का प्रमाण है।

आज इस समय कोविड मामलों के पॉजिटिव होने की दैनिक दर 3.83 प्रतिशत है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002WL2U.jpg
 

कोविड नमूनों की जांच अवसंरचना में निरंतर और प्रगतिशील विस्तार ने टेस्टिंग संख्याओं की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश में 1167 सरकारी प्रयोगशालाओं और 971 निजी प्रयोगशालाओं सहित कुल 2138 परीक्षण प्रयोगशालाओं की उपलब्धता के साथ दैनिक जांच क्षमता में पर्याप्त बढ़ोत्तरी हुई है।

इसके परिणामस्वरूप भारत में प्रति दिन प्रति दस लाख पर होने वाले टेस्ट की संख्या विश्व स्वास्थ्य संगठन - डब्ल्यूएचओ मानक से पांच गुना अधिक है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003PIU6.jpg

भारत का वर्तमान सक्रिय मामले (4,44,746) कुल पॉजिटिव मामलों का 4.82 प्रतिशत है और यह 5 प्रतिशत से नीचे बना हुआ है।

रोगियों के ठीक होने की दर फ़िलहाल 93 प्रतिशत से ऊपर है क्योंकि सभी मामलों में से लगभग 93.72 प्रतिशत मरीज़ अब तक ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कुल 37816 लोग संक्रमण मुक्त हुए, अब तक 86,42,771 मरीज़ इस संक्रमण से ठीक हुए हैं।

अब तक हुए कुल कोविड संक्रमितों और वर्तमान रोगियों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान में यह 81,98,025 है।

नये ठीक हुए रोगियों में से 77.53 प्रतिशत रोगी 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से है।

पिछले 24 घंटों में केरल से कोविड के सर्वाधिक 5149 मरीज़ संक्रमण मुक्त हुए हैं। दिल्ली में 4943 रोगी स्वस्थ हुए हैं, जबकि महाराष्ट्र में 4086 नए मरीज़ ठीक हुए।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0049ZO6.jpg
 

पिछले 24 घंटों में कोविड के 44,376 नए पुष्ट मामले दर्ज किए गए।

दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से नये पॉजिटिव मामलों का 76.51 प्रतिशत योगदान सामने आया है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 6224 नये रोगियों का पता चला है। महाराष्ट्र में 5439 मामले दर्ज किए गए जबकि केरल में कल 5420 कोविड मरीज़ों की पुष्टि हुई।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005JQFK.jpg
 

पिछले 24 घंटों में 481 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है। इनमें से 74.22 प्रतिशत मौतें दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ही हुई हैं।

कोविड से दिल्ली में सबसे अधिक 109 लोगों की जान गई है। पश्चिम बंगाल में इससे 49 रोगियों की मृत्यु हुई और उसके बाद उत्तर प्रदेश में 33 मरीज़ों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0062PLN.jpg
  

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा मैदान में Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,99,337
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy